Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 सितंबर 2022 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 16 सितंबर 2022 की खबरें और समाचार: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भारी बारिश की वजह से दीवार ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खुफिया एजेंसी के इनपुट के आधार पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा को जेड कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया है.

Advertisement
बारिश का कहर बारिश का कहर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:13 AM IST

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भारी बारिश के चलते भीषण हादसा हो गया. यहां कैंट थानाक्षेत्र में दिलकुशा गार्डन के पास दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई. उधर, बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग के मामले में पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये चारों बेगूसराय के रहने वाले हैं. पुलिस के मुताबिक, तीन आरोपी बेगूसराय से और एक आरोपी झाझा से गिरफ्तार किए गए हैं. पढ़ें शुक्रवार सुबह की 5 बड़ीं खबरें.

Advertisement


उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भारी बारिश के चलते भीषण हादसा हो गया. यहां कैंट थानाक्षेत्र में दिलकुशा गार्डन के पास दीवार गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई. एक व्यक्ति घायल हो गया. उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए हैं.


बाबा रामदेव की कंपनी Patanjali Foods उनकी एकमात्र ऐसी कंपनी है, जो शेयर बाजार में लिस्टेड है. इसके शेयर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निवेशकों (Investors) को जमकर फायदा करा रहा हैं. बीते पांच सालों की बात करें तो इसने 5,400 फीसदी से अधिक का रिटर्न (Return) अपने निवेशकों को दिया है.

BJP नेता मनजिंदर सिंह सिरसा को Z कैटेगरी की सुरक्षा मिली, खालिस्तानी संगठनों से खतरा
 
केंद्रीय गृह मंत्रालय को खुफिया विभाग से मिले इनपुट के बाद बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा को जेड कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया गया है. आईबी ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि सिरसा को खालिस्तानी संगठनों से खतरे की आशंका है. जेड कैटेगरी के तहत उनकी सुरक्षा में अब चौबीसों घंटे सीआरपीएफ के जवान मुस्तैद रहेंगे.

Advertisement


 

बेगूसराय में मंगलवार की शाम को करीब साढ़े पांच बजे दो बदमाशों ने नेशनल हाइवे 28 पर चार थाना क्षेत्रों में जमकर खूनी तांडव मचाया था. बदमाशों ने 10 लोगों को गोली मारी थी, जिसमें से 31 साल के चंदन कुमार की मौत हो गई थी. दो बंदूकधारी करीब 30 किलोमीटर के क्षेत्र में गोलियां बरसाते रहे थे. जो भी सामने आया उसे निशाना बनाया.



पाकिस्तान में मीडिया पर निगरानी रखने वाली संस्था पेमरा ने देश के दो समाचार चैनलों एआरवाई न्यूज और बोल न्यूज का प्रसारण तीन दिनों के लिए बंद कर दिया है. आरोप है कि दोनों न्यूज चैनल टाइम डिले मैकेनिज्म को प्रभावी तरीके से लागू किए बिना प्रसारण कर रहे थे, जो कि दिशानिर्देशों का उल्लंघन है. इन चैनलों पर सरकारी संस्थानों की छवि धूमिल करने वाले कंटेंट पर रोक लगाने के लिए जारी हिदायत का पालन नहीं करने का आरोप है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement