Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 अक्टूबर 2022 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar),14 अक्टूबर 2022 की खबरें और समाचार: मॉस्को से दिल्ली आने वाली फ्लाइट No SU 23 में बम होने की सूचना मिली थी. इसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर विमान की चेकिंग की गई. हालांकि, इसमें कोई बम नहीं मिला. उधर, बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करने गए अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी सैमुअल पाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बाढ़ पीड़ित लोगों यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि सरकार जोमैटो सर्विस नहीं चला रही है जो आपके घर तक खाना पहुंचाए.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 8:56 AM IST

मॉस्को से दिल्ली आने वाली फ्लाइट No SU 23 में बम होने की सूचना मिली थी. इसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर विमान की चेकिंग की गई. हालांकि, इसमें कोई बम नहीं मिला. उधर, बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करने गए अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी सैमुअल पाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बाढ़ पीड़ित लोगों यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि सरकार जोमैटो सर्विस नहीं चला रही है जो आपके घर तक खाना पहुंचाए. पढ़ें शुक्रवार सुबह की 5 बड़ी खबरें.

Advertisement

मॉस्को से आ रही फ्लाइट में बम की सूचना के बाद हड़कंप, दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारे गए यात्री
 

मॉस्को से दिल्ली आने वाली फ्लाइट No SU 23 में बम होने की सूचना मिली थी. इसके बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. सभी एजेंसियां अलर्ट पर आ गईं. बम निरोधक दस्ता, रेस्क्यू टीमें तैनात की गईं. विमान को रनवे 29 पर उतारा गया. सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर विमान की चेकिंग की गई. हालांकि, इसमें कोई बम नहीं मिला.

'Zomato सर्विस नहीं चला रहे, जो घर तक खाना पहुंचाएंगे', बाढ़ पीड़ितों से बोले IAS
 

बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करने गए अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी सैमुअल पाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बाढ़ पीड़ित लोगों यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि सरकार जोमैटो सर्विस नहीं चला रही है जो आपके घर तक खाना पहुंचाए.

Advertisement

जब टंकी पर चढ़कर राहुल गांधी ने लहराया तिरंगा, बोले- नफरत फैला रही BJP-RSS
 

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. वे कभी अपनी मां सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधते नजर आते हैं, तो कभी बच्चों के साथ घुलते मिलते. इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद भी कर रहे हैं. अब राहुल गांधी ने चित्रदुर्ग में एक टंकी पर चढ़कर तिरंगा फहराया.

US: नॉर्थ कैरोलिना में शख्स ने की अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत 5 लोगों की मौत
 

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के Raleigh की घटना. नाबालिग हमलावर ने लोगों पर कई राउंड फायरिंग की. नाबालिग की उम्र 13 से 16 साल के बीच बताई जा रही है. उसे हिरासत में ले लिया गया है. फिलहाल हमले की मंशा का पता नहीं चल पाया है. इस घटना के साथ ही अमेरिका में गन वॉयलेंस को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग फिर तेज हो गई है.

Gold Sales: करवा चौथ पर कमाल, जमकर हुई खरीदारी, बिक गए 3 हजार करोड़ के सोने के गहने
 

पिछले करवा चौथ के मुकाबले इस बार सोने की कीमतें 3400 रुपये प्रति 10 ग्राम अधिक हैं. लेकिन लोगों ने सोने की ज्वैलरी की जमकर खरीदारी की. साथ शादियों के लिए अभी से ही गहने की बुकिंग शुरू हो चुकी है. त्योहारी सीजन में सोने की कीमतों में उछाल आया है.

Advertisement

 

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »