Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 1 नवंबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'इंडिया' गठबंधन की महारैली में राहुल गांधी ने वोट चोरी, चुनावी धांधली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए. राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाना हमारी प्राथमिकता है.

Advertisement
राहुल गांधी ने रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया. (Photo- X/INC) राहुल गांधी ने रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया. (Photo- X/INC)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:39 PM IST

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘इंडिया’ गठबंधन की महारैली के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला. अक्टूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन में सालाना आधार पर 22.9% की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इन खबरों के अलावा, न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया को 7 विकेट से हरा दिया. पढ़ें रविवार शाम की बड़ी खबरें

Advertisement

रामलीला मैदान से राहुल गांधी की हुंकार, बोले- वोट चोरी करने वालों को देश से भागने नहीं देंगे, ज्ञानेश को जेल जाना होगा 

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘इंडिया’ गठबंधन की महारैली के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला. उन्होंने वोट चोरी, चुनावी धांधली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए. राहुल ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाना हमारी प्राथमिकता है.

एलन मस्क से कैसे टकराएंगे पुतिन, अंतरिक्ष से रूस का दूसरा इंटरनेट सैटेलाइट भी गिरा 

रूस अपना खुद का उपग्रह इंटरनेट सिस्टम बना रहा है. इसका नाम रासवेत है. यह स्पेसएक्स के स्टारलिंक जैसा काम करेगा. किन एक बार फिर मुसीबत आ गई. रासवेत-3 नंबर 17 नाम का उपग्रह 30 अक्टूबर को धरती के वायुमंडल में घुसकर जल गया.  यह उपग्रह 19 जुलाई को आसमान में भेजा गया था. इससे पहले जून में भी एक ऐसा ही उपग्रह जल चुका था. 

Advertisement

वाराणसी-दिल्‍ली वंदे भारत स्‍लीपर टिकट की बुकिंग शुरू, जानिए किराया 

वाराणसी-नई दिल्‍ली वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन की बुकिंग शुरू हो चुकी है. शनिवार को ही इसका उद्घाटन किया गया था.   ट्रेन संख्या 27421/27422 वाराणसी-नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस सोमवार से अपनी व्यावसायिक यात्रा शुरू करेगी. वाराणसी और नई दिल्ली के बीच अपनी यात्रा के दौरान, यह ट्रेन सिर्फ चार रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी.  

GST Collection: भर गया सरकार का खजाना... GST कलेक्शन में बंपर उछाल, आए ₹2.31 लाख करोड़ 

केंद्र सरकार ने अक्टूबर महीने में हुए जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े शेयर कर दिए हैं और सालाना आधार पर इसमें 22.9% की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है. बीते महीने इसके जरिए सरकार के खजाने में 2,31,290 करोड़ रुपये आए हैं. बीते साल की समान अवधि यानी अक्टूबर 2025 में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 1,88,125 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. 

पंजाब में AAP के दो विधायकों का इस्तीफा, उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आने के अगले ही दिन छोड़ी पार्टी 

पंजाब के पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा और सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने AAP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. सनौर से विधायक हरमीत सिंह ने अपना इस्तीफा AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजा है. वहीं, जोड़ामाजरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पार्टी छोड़ने का ऐलान किया.

Advertisement

IND vs NZ 5th T20I: ट‍िम सीफर्ट की पारी ईशान क‍िशन पर भारी, पांचवें टी20 में न्यूजीलैंड की जीत, ग्लेन फ‍िल‍िप्स भी चमके

न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया को 7 विकेट से हरा दिया. हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 191/8 का स्कोर बनाया. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने इस स्कोर को 3 व‍िकेट के नुकसान पर चेज कर लिया. भारतीय टीम ने सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया.

बंगाल में 2.5 लाख लोगों को CAA के तहत नागरिकता, शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के तहत राज्य में 2.5 लाख आवेदकों को 31 दिसंबर तक नागरिकता देने की प्रक्रिया तेज करेगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए सुनवाई में तेजी लाई जाएगी. मुख्यमंत्री ने मटुआ समुदाय के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये की सहायता देने का भी ऐलान किया. 

ईशान किशन ने रचा इतिहास, सूर्या को पछाड़ा... एक साल में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले भारतीय बने 

भारत और न्यूजीलैंड की बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला हैम‍िल्टन के सेडन पार्क में रव‍िवार को हुआ. भारतीय टीम के व‍िकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 32 गेंदों पर 61 रन बनाए. ईशान किशन एक कैलेंडर ईयर में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ख‍िलाडी बन गए. ईशान के नाम 2026 में 37 पारियों में 1220 रन हो गए हैं.

Advertisement

भारी बर्फबारी के बाद नेपाल के डोल्पा में लापता हुए 6 भारतीय टूरिस्ट, रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर की मांग 

नेपाल के डोल्पा जिले में भारी बर्फबारी के बीच शे-फोक्सुंडो झील की ओर जा रहे 6 भारतीय पर्यटक लापता हो गए हैं. लापता पर्यटकों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं. वहीं, अब रेस्क्यू के लिए हेलीकॉप्टर की मांग की जा रही है. बताया जा रहा है कि नुमला पास और बगला पास के इलाके में उनसे संपर्क टूट गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »