Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 1 अगस्त 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

PM मोदी ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर Gen-Z को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं. वहीं, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अगस्त से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती की है.

Advertisement
PM मोदी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर लाइव आकर Gen-Z को संबोधित किया. (Credits: Instagram) PM मोदी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर लाइव आकर Gen-Z को संबोधित किया. (Credits: Instagram)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:57 AM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन अधिनियम, 2026' को मंजूरी दे दी है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने सीज़न की बेस्ट 85.83 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर अपने नाम किया. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में भारत के 10 मुक्केबाजों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बना ली. पढ़े आज की बड़ी खबरें...

Advertisement

1. परीक्षा संशोधन बिल अब कानून बना, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन अधिनियम, 2026' को मंजूरी दे दी है. राष्ट्रपति की सहमति मिलते ही ये नया संशोधन विधेयक अब देशभर में कानून के रूप में लागू हो चुका है. इस नए कानून का मकसद सार्वजनिक परीक्षाओं में होने वाले पेपर लीक, नकल और धांधली पर रोक लगाना है.

2. कॉमनवेल्थ 2026 में भारत का डबल धमाका! नीरज चोपड़ा ने जेवलिन में जीता सिल्वर, यशवीर के नाम ब्रॉन्ज

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने सीज़न की बेस्ट 85.83 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर अपने नाम किया. वहीं, भारत के युवा खिलाड़ी यशवीर सिंह ने अपने करियर का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 85.41 मीटर का थ्रो फेंका और ब्रॉन्ज मेडल जीता है. गोल्ड मेडल श्रीलंका के रुमेश तरंगा पथिरागे ने जीता.

3. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों का जलवा, लवलीना समेत 10 बॉक्सर फाइनल में, अब गोल्ड की होगी बरसात

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में भारत के 10 मुक्केबाजों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बना ली. फाइनल में पहुंचने वाली विमेंस बॉक्सर्स में लवलीना, जैस्मिन, अरुंधति, प्रीति, साक्षी और प्रिया शामिल हैं. वहीं पुरुषों मे जादुमणि, सचिन, अंकुश और नरेंद्र ने फाइनल का टिकट कटाया.

Advertisement

4. LPG Cylinder Price Cut: एलपीजी सिलेंडर 200 रुपये सस्ता, दिल्ली से कोलकाता तक घटे दाम, देखें नए रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अगस्त से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती की है. कोलकाता में इसकी कीमत 209 रुपये कम हो गई है, तो वहीं राजधानी दिल्ली में 19 Kg कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हुआ है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

5. 'मुझे गालियां देने वाले बच्चों को मैं माफ करता हूं', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर बोले पीएम मोदी

PM मोदी ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम पर लाइव आकर Gen-Z को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं.' PM ने कहा-  'जंतर मंतर पर कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी भद्दी गालियां बोलीं, ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया, मुझे तो गालियां दी गईं, मेरी स्वर्गीय माता को भी गालियां दी गईं. बचपन में गलतियां होती हैं और उन्हें माफ किया जाना चाहिए.'

6. असम बाढ़ का कहर: 82 पहुंचा मौत का आंकड़ा, 1.92 लाख लोग प्रभावित

असम में मॉनसून की भारी बारिश के कारण बाढ़ ने हालात खराब कर दिए हैं. राज्य के 5 प्रमुख जिले- शिवसागर, गोलाघाट, जोरहाट, नगांव और चराईदेव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं. इन जिलों के करीब 379 गांव पानी में डूब गए हैं. आज तक के अनुसार, बाढ़ की वजह से लगभग 1,92,799 लोग प्रभावित हुए हैं. वहीं, इस साल बाढ़ से अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है.  

Advertisement

7. ईरान पर फिर एक्शन के मूड में ट्रंप, कर रहे नए भीषण हमले की तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर फिर से नए हमले की तैयारी कर रहे हैं. व्हाइट हाउस ने संकेत दिया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर नए हमले के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं. अमेरिका चाहता है कि तेहरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोले. साथ ही, पिछले महीने दोनों पक्षों के बीच हुए युद्धविराम समझौते की शर्तों का पालन करे. 

8. 15 अगस्त से पहले सुरक्षा सख्त, दिल्ली में 2 से 16 अगस्त तक ड्रोन-पैराग्लाइडर और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर रोक

स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है. पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत 2 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक दिल्ली में ड्रोन समेत सभी तरह के छोटे हवाई प्लेटफॉर्म उड़ाने पर रोक लगा दी है. उल्लंघन करने वालों पर BNS की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

9. J-K: कुलगाम में हमले के बाद सुरक्षाबलों ने की पूरे इलाके की घेराबंदी, आंतकियों की तलाश तेज

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान तेज हो गया है. कुलगाम में शुक्रवार देर शाम हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इस हमले में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हुआ है. छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने इस हमले की निंदा की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »