भारत माता की जय के नारों से गूंजा अटारी-वाघा बॉर्डर, बीटिंग रिट्रीट में दिखा भारतीय जवानों का जोश

बीएसएफ के जवानों की कदमताल को देखकर यहां मौजूद लोगों में जोश भर गया. इस शौर्य प्रदर्शन को देखकर हर कोई बिना ताली बजाए नहीं रह सका. पाकिस्तानी रेंजर्स भी बीएसएफ के इस प्रदर्शन के गवाह बने.

Advertisement
पाकिस्तानी रेंजर्स के सामने शौर्य दिखाते बीएसएफ जवान पाकिस्तानी रेंजर्स के सामने शौर्य दिखाते बीएसएफ जवान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 9:34 PM IST
  • जवानों की कदमताल देख लोगों में भरा जोश
  • लोगों ने लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

देशभर में पूरे जोश के साथ रविवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. इस मौके पर भारत-पाक सीमा पर स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट का आयोजन किया गया. इस दौरान अटारी-वाघा बॉर्डर भारत माता की जय और हिंदुस्तान जय के नारों के साथ गूंज गया. हालांकि, इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का भी पालन किया गया. 

 

बीएसएफ के जवानों की कदमताल को देखकर यहां मौजूद लोगों में जोश भर गया. इस शौर्य प्रदर्शन को देखकर हर कोई बिना ताली बजाए नहीं रह सका. पाकिस्तानी रेंजर्स भी बीएसएफ के इस प्रदर्शन के गवाह बने.

Advertisement

 

ढोल नगाड़ों के साथ हुआ डांस 

बीटिंग रिट्रीट के दौरान कलाकार ढोल नगाड़ों पर डांस करते हुए भी नजर आए. इस दौरान कलाकारों ने भांगड़ा भी किया. इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनने गुरुग्राम से आईं स्वेता ने बताया कि बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी देखना एक रोमांचक पल था. इस इलाके का माहौल बिल्कुल अलग है. 
 

 

हर शाम होती है बीटिंग द रिट्रीट
अटारी-वाघा बॉर्डर पर हर शाम 'बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी' होती है. इस दौरान BSF के जवानों का जोश और उत्साह देखने लायक होता है. इसे देखने के लिए रोज भारत और पाकिस्‍तान की ओर से हजारों लोग आते हैं. लेकिन स्वतंत्रता दिवस पर अलग ही बात होती है. हालांकि, पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना के चलते बिना दर्शकों की बीटिंग रिट्रीट हुई थी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »