Advertisement

न्यूज़

गिरे पहाड़, मलबे में कार, बारिश नहीं झेल पाई दीवार... मुंबई से कश्मीर तक आफत की 10 तस्वीरें

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST
  • 1/9

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद एक पहाड़ का हिस्सा ढह गया. सड़क पर भारी मलबा फैलने से आवाजाही प्रभावित हुई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

  • 2/9

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से चोलिंग-करछम के बीच नेशनल हाईवे-5 बंद हो गया. सड़क पर मलबा आने से कई वाहन फंस गए और यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा.

  • 3/9

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में लगातार बारिश और बादल फटने की घटनाओं के बाद लोगों ने मलबा हटाया और क्षतिग्रस्त वाहनों का जायजा लिया. भारी बारिश से बाजार, घर और कई संपत्तियों को नुकसान पहुंचा.

Advertisement
  • 4/9

गुरुग्राम में लगातार बारिश के बाद सड़क का एक हिस्सा धंस गया. सड़क क्षतिग्रस्त होने से यातायात प्रभावित हुआ और प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की.

  • 5/9

नोएडा में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश के बाद कई सड़कों पर जलभराव हो गया. पानी से भरी सड़कों पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों की रफ्तार थम गई, जिससे लोगों को लंबा जाम और आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

  • 6/9

पुणे में भारी बारिश के बीच प्रशासन राहत और सफाई अभियान में जुटा रहा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जिले में अत्यधिक बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
  • 7/9

दिल्ली में मॉनसून की बारिश के बाद बारापुला फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. जलभराव और धीमी रफ्तार के कारण लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम में फंसे रहना पड़ा.

  • 8/9

गुजरात के सूरत में लगातार हो रही बारिश के बीच एक फल विक्रेता अपने ठेले के साथ सड़क पर निकल पड़ा. बारिश के बावजूद रोजमर्रा की जिंदगी और कारोबार जारी रखने की जद्दोजहद इस तस्वीर में साफ नजर आती है.

  • 9/9

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और मलबे में फंसे लोगों की तलाश व बचाव अभियान शुरू किया गया. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement