राजधानी दिल्ली में शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिला कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने किसी को भी जंतर-मंतर नहीं जाने दिया. इस दौरान एयरपोर्ट पर भी कड़ी सुरक्षा की गई थी. (PHOTO-PTI)
मतदाता सूची के SIR में 13 करोड़ वोटों के कथित हेरफेर और अनियमितताओं के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बार फिर रविवार, 11 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर एक बार फिर बड़े प्रदर्शन का आह्वान किया है. (PHOTO-PTI)
शनिवार को प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी पुलिस ने हिरासत में लिया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया. (PHOTO-PTI)
कनॉट प्लेस में, भारी सुरक्षा और पाबंदियों के बीच एक महिला भारतीय तिरंगे में लिपटे बच्चे के साथ कॉरिडोर से गुजरती नजर आई. पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. (Photo-PTI)
शनिवार को नियोजित प्रदर्शन को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए थे. राजधानी में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के जवानों को तैनात किया गया था. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, टीएमसी नेत्री ममता बनर्जी और आइसा की नेहा बोरा समेत बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया. (Photo- PTI)
CJP के इस विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में परिवहन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही. कनॉट प्लेस को जोड़ने वाले कई मेट्रो स्टेशनों को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से बंद रखा. इन मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास को बंद रहा. (Photo- PTI)
CJP ने आरोप लगाया कि हिरासत के कई घंटे बाद भी सीजेपी नेताओं और लोगों के ठिकाने की जानकारी नहीं दी गई और उनके परिजनों को भी सूचित नहीं किया गया. (Photo- PTI)
दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स CRPF और पिंक फोर्स के जवानों को प्रमुख इलाकों में तैनात किया गया था. और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई थी. (Photo- PTI)
सके अलावा, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर आने वाली कई मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द की गईं, जबकि शहर भर में धारा 163 (पूर्व में धारा 144) के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई. आबकारी विभाग के आदेश के तहत दिल्ली में खुदरा शराब की दुकानें भी बंद रहीं. (Photo- PTI)
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को नई दिल्ली और मध्य दिल्ली में यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है. जरूरत पड़ने पर सुबह 6 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं. रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है. (Photo- PTI)