महाराष्ट्र के लातूर में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, शव दुकान के बाहर मिला

महाराष्ट्र के लातूर में पत्थर से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. शव शुक्रवार तड़के शहर के बाहरी इलाके में एक दुकान के बाहर मिला. मृतक की उम्र लगभग 40 साल बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, हत्या आधी रात से सुबह 5 बजे के बीच हुई. मृतक की पहचान और हत्या के कारणों की जांच जारी है.

Advertisement
AI जेनरेटेड (सांकेतिक तस्वीर). AI जेनरेटेड (सांकेतिक तस्वीर).

aajtak.in

  • लातूर,
  • 07 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 7:32 PM IST

महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शुक्रवार तड़के शहर के बाहरी इलाके में एक दुकान के बाहर एक शख्स का शव मिला, जिसे पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है. उसकी हत्या विवेकानंद चौक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रिंग रोड इलाके में की गई. पुलिस निरीक्षक संतोष पाटिल ने बताया कि शुरुआती जांच में यह संकेत मिला है कि हत्या आधी रात से सुबह 5 बजे के बीच हुई होगी.

ये भी पढ़ें- 

हत्या के पीछे कारणों की जांच जारी

पुलिस को आशंका है कि यह हत्या किसी आपसी रंजिश, लूटपाट या किसी अन्य आपराधिक कारण से की गई हो सकती है. मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उसे निर्दयता से मारा गया था.

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके. वहीं, पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या के पीछे की साजिश का खुलासा किया जाएगा और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »