तिलक नगर-चेंबूर स्टेशन के बीच गिरा पुल का हिस्सा, रेल सेवा बाधित

मुंबई में बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है. भारी बारिश के कारण तिलक नगर और चेंबूर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे की पटरियों पर पुल का हिस्सा गिर गया है. जिससे मुंबई में हार्बर लाइन पर रेल सेवा भी बाधित हो गई है. इस कारण दोनों तरफ से ट्रेनें पूरी तरह से रुक गईं. वहीं मलबा साफ करने के लिए रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 03 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 4:37 PM IST

मुंबई में बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है. भारी बारिश के कारण तिलक नगर और चेंबूर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे की पटरियों पर पुल का हिस्सा गिर गया है. इससे मुंबई में हार्बर लाइन पर रेल सेवा बाधित हो गई है. इस कारण दोनों तरफ से ट्रेनें पूरी तरह से रुक गईं. हालांकि मलबा साफ किया जा चुका है. लेकिन पुल के जरिये अभी सड़क यातायात शुरू नहीं हो पाया है.

Advertisement

पहले ऐसी रिपोर्ट आई थी कि पुल गिर गया है. लेकिन बाद में रेलवे बयान जारी कर साफ किया कि पुल नहीं बल्कि डिवाइडर टूट कर गिरने से ट्रेन सेवा प्रभावित हुई. अब मलबा को साफ कर लिया गया है.

महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में जैसे मुंबई, ठाणे,पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी में लगातार दूसरे हफ्ते बारिश जारी है. इससे न सिर्फ सड़क यातायात बल्कि आम जन-जीवन प्रभावित हुआ है. मुंबई में लगातार 10 दिन से बारिश हो रही है. उपनगरों और शहर के निचले हिस्सों, सबवे और सड़कों पर तीन-चार फुट पानी भर गया है, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. नाला सोपारा, वसई (पालघर जिला) मीरा रोड, भायंदर, ठाणे सिटी (ठाणे), रोहा, पनवेल (रायगढ़), मानगांव और मंदनगढ़ (रत्नागिरी) के कुछ हिस्सों में कई इलाकों में जलभराव की जानकारी मिली है.

वहीं मुंबई के बोरीवली, कांदीवली, अंधेरी, सांताक्रूज, खार, बांद्रा, माटुंगा, परेल, दादर, किंग्स सर्किल, सायन, विक्रोली, घाटकोपर, अकुर्ला, भांडुप, मुलुंड और अन्य हिस्सों में पानी भर जाने की वजह से लोगों को यातायात में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बीते 24 घंटों में मुंबई में 53.6 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है.वहीं दूसरी ओर नवी मुंबई के पांडवकडा फॉल में 4 छात्राएं डूब गईं, जिनमें से एक की मौत हो गई. ये छात्राएं पिकनिक मनाने शनिवार सुबह पहुंची थीं. लेकिन अचानक आए पानी के तेज बहाव में चारों छात्राएं बह गईं. जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया, जिसमें एक छात्रा का शव बरामद किया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »