मुंबई: दादर रेलवे स्टेशन पर दो संदिग्ध बैग मिलने से खलबली, बॉम्ब स्कवाड ने खोला तो मिले खाली

रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के पास दो अनजान बैग रखे मिले. आसपास किसी ने भी इन बैगों को लेकर दावा नहीं किया और न ही किसी को इन्हें रखते देखा. पुलिस को शाम 6 बजे बैग रखे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को कब्जे में लेकर छानबीन की.

Advertisement
टिकट काउंटर के पास दो अनजान बैग मिले (File Photo) टिकट काउंटर के पास दो अनजान बैग मिले (File Photo)

दीपेश त्रिपाठी

  • मुंबई,
  • 30 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:55 PM IST

देश में नए साल के जश्न की तैयारियां हो रही हैं. इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी परखी जा रही है. इस बीच शुक्रवार शाम को मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर दो संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया. आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया. हालांकि जब बैगों को खोला गया तो वह खाली मिले. जिसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने राहत की सांस ली.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर के पास दो अनजान बैग रखे मिले. आसपास किसी ने भी इन बैगों को लेकर दावा नहीं किया और न ही किसी को इन्हें रखते देखा. पुलिस को शाम 6 बजे बैग रखे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को कब्जे में लेकर छानबीन की. वहीं मौके पर जब बम स्क्वाड पहुंचा और बैगों को जांचा तो उनमें कुछ नहीं मिला. पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.

बता दें कि इससे पहले मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक बांद्रा में स्थित फेमस माउंट मैरी चर्च को एक धमकी भरा ईमेल मिला था. ईमेल में लिखा था कि लश्कर-ए-तैयबा नाम का आतंकी संगठन माउंट मैरी चर्च पर आतंकी हमला करने वाला है. इस ईमेल के बाद हड़कंप मच गया. मामले की सूचना आनन-फानन में पुलिस को दी गई. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (3) के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द इसका खुलासा किया जाएगा. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »