पति से झगड़ा हुआ तो पत्नी गुस्सा हो गई... घर से निकलकर झील में लगा दी छलांग, रेस्क्यू टीम ने तुरंत बचाई जान

महाराष्ट्र के ठाणे में 32 साल की महिला को तलाव पाली झील से सुरक्षित बाहर निकाला गया. अधिकारियों का कहना है कि पति से झगड़े के बाद अमरावती से ठाणे पहुंची महिला ने शुक्रवार रात झील में छलांग लगा दी थी. मौके पर तैनात लाइफसेवर्स ने उसे देख लिया और तुरंत बचा लिया.

Advertisement
पति से किसी बात को लेकर हुआ था झगड़ा. (Photo: Representational) पति से किसी बात को लेकर हुआ था झगड़ा. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:47 AM IST

महाराष्ट्र के ठाणे में एक 32 साल की महिला झील में कूद गई थी, उसकी जान समय रहते बचा ली गई. महिला शुक्रवार रात तलाव पाली झील के पास पहुंची थी. रात करीब 9:20 बजे उसने झील में छलांग लगा दी. वहां तैनात लाइफसेवर्स की नजर उस पर पड़ गई. उन्होंने बिना देर किए उसे पानी से बाहर निकाल लिया. पुलिस अब महिला से पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है.

Advertisement

अधिकारियों के मुताबिक, महिला महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वाली है. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि पति के साथ विवाद के बाद वह काफी परेशान थी. इसी वजह से वह अमरावती से ठाणे पहुंची थी. वह मानसिक रूप से काफी तनाव में थी. घटना शुक्रवार 6 नवंबर की रात की है.

यह भी पढ़ें: पोते की मौत के बाद पड़ोसी ने रची पुजारी की हत्या की साजिश! तंत्र-मंत्र के शक में बेटों संग मिलकर मार डाला

महिला ठाणे की तलाव पाली झील के पास पहुंची. रात करीब 9:20 बजे उसने झील में छलांग लगा दी. उस वक्त इलाके में तैनात लाइफसेवर्स ने उसे देख लिया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को पानी से बाहर निकाल लिया. अगर बचाव दल की नजर उस पर समय रहते नहीं पड़ती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी.

Advertisement

पति से विवाद के बाद ठाणे पहुंची थी

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल (RDMC) के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि महिला अमरावती की रहने वाली है और पति के साथ हुए विवाद के बाद ठाणे आई थी. वह काफी तनाव में थी. हालांकि, पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ था, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

अभी यह भी साफ नहीं है कि महिला ठाणे कब पहुंची थी और वह यहां किसके पास आई थी. रेस्क्यू के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया. अधिकारियों ने बताया कि उसे किसी तरह की चोट नहीं आई थी. इसके बाद उसे नौपाड़ा पुलिस के हवाले कर दिया गया. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »