पीएम मोदी अपने कोट बेच दें तो हो जाएगा किसानों का कर्ज माफ: संजय राउत

महाराष्ट्र समेत देश के दूसरे राज्यों में चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच शिवसेना ने मोदी सरकार की आलोचना की है. शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर पीएम मोदी अपने कोट बेच दें तो किसानों का कर्ज चुकाया जा सकता है.

Advertisement
शिवसेना सांसद संजय राउत शिवसेना सांसद संजय राउत

जावेद अख़्तर

  • मुंबई,
  • 12 जून 2017,
  • अपडेटेड 11:15 AM IST

महाराष्ट्र समेत देश के दूसरे राज्यों में चल रहे किसानों के आंदोलन के बीच शिवसेना ने मोदी सरकार की आलोचना की है. शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि अगर पीएम मोदी अपने कोट बेच दें तो किसानों का कर्ज चुकाया जा सकता है.

शिवसेना सांसद ने ये बात महाराष्ट्र के नांदुरबार में कहीं. दरअसल, संजय राउत यहां किसान सम्मेलन में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोज जो नए-नए कोट पहनते हैं, अगर उन्हें बेच दें तो किसानों के कर्ज चुकाए जा सकते हैं.

Advertisement

सिर्फ इतना ही नहीं ने मोदी सरकार की तीखी आलोचना की. राउत ने कहा कि कल तक हम किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस को गालियां देते थे, लेकिन तीन साल पहले जो लोग गाजे-बाजे के साथ सत्ता में बैठे, वो भी चोर ही निकले. राउत ने कहा कि अब सरकार से हिसाब मांगा जा रहा है तो उन्हें शिवसेना की बातें चुभ रही हैं.

वहीं में शिवसेना के मंत्री दादा भुसे ने किसानों की समस्या के लिए मुख्यमंत्री पर अटैक किया. उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की कर्ज माफी अक्टूबर तक करने की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की घोषणा 'चोर के घर भोजन' जैसी है.

बता दें कि रविवार को महाराष्ट्र के ने कुछ शर्तों के साथ किसानों की कर्जमाफी को मंजूरी दे दी है. इसके तहत छोटे किसानों का कर्ज तत्काल रूप से माफ किया जाएगा, जबकि बड़े किसानों की सशर्त कर्जमाफी होगी. किसानों के आंदोलन के बीच पिछले एक हफ्ते में चार किसान खुदकुशी कर चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »