डॉक्टरों से मारपीट मामले में जेल से बाहर आया शिवसेना नेता रमेश म्हात्रे, छुट्टी के दिन विशेष रिहाई पर उठे सवाल

डोंबिवली के शास्त्री नगर म्युनिसिपल अस्पताल में डॉक्टरों से कथित मारपीट के मामले में आरोपी शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है. कोर्ट ने शर्त रखी है कि चार्जशीट दाखिल होने तक म्हात्रे और अन्य आरोपी महाराष्ट्र से बाहर रहेंगे.

Advertisement
डॉक्टरों से मारपीट करते हुए शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे. ( Photo- ITGD Screengrab) डॉक्टरों से मारपीट करते हुए शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे. ( Photo- ITGD Screengrab)

दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 08 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST

महाराष्ट्र के कल्याण डोंबिवली के शास्त्री नगर म्युनिसिपल अस्पताल में पिछले महीने की शुरुआत में डॉक्टरों से कथित मारपीट के आरोपी शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है. हालांकि, कोर्ट ने शर्त रखी है कि मामले में चार्जशीट दाखिल होने तक रमेश म्हात्रे और अन्य आरोपियों को महाराष्ट्र से बाहर रहना होगा.

 जमानत मिलने के बाद रमेश म्हात्रे को कल्याण की आधारवाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया. म्हात्रे ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है और वह जल्द वापस आएंगे. म्हात्रे और मामले में शामिल अन्य आरोपी गोवा के अंजुना में रहेंगे.

Advertisement

घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद मामला गरमा गया था. डॉक्टरों के भारी विरोध प्रदर्शन के बीच बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की थी. वीडियो में म्हात्रे डॉक्टरों के साथ बदसलूकी करते हुए नजर आए थे.

क्या था पूरा मामला

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, एक महिला ने सीजेरियन ऑपरेशन के जरिए बच्चे को जन्म दिया था. जांच में पता चला था कि बच्चे की गर्दन में नाल दो बार लिपटी हुई थी, इसलिए उसे तुरंत विशेष इलाज की जरूरत थी. हालांकि, अस्पताल का नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनि पहले से भरा हुआ था. ऐसे में डॉक्टरों ने परिवार को बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी.

जानकारी के मुताबिक, परिजनों ने शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे से संपर्क किया था. उस समय डॉक्टर दूसरे मरीजों के इलाज में व्यस्त थे, इसलिए उनका फोन नहीं उठा सके. आरोप था कि इससे नाराज होकर म्हात्रे अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे थे. वहां डॉक्टरों से बहस के बाद उन्होंने उनके साथ मारपीट की थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »