'कफ के बाद इंफेक्शन...', अस्पताल में भर्ती हुए NCP चीफ शरद पवार

85 साल के शरद पवार को खांसी की समस्या और इंफेक्शन के बाद पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि उनके सभी स्वास्थ्य पैरामीटर स्थिर हैं. सुप्रिया सुले ने कहा है कि पवार को खांसी की शिकायत के बाद रूबी हॉल क्लिनिक ले जाया गया.

Advertisement
शरद पवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ( Photo: PTI) शरद पवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ( Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:54 PM IST

वरिष्ठ नेता और एनसीपी (एसपी) चीफ शरद पवार को सोमवार को पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें 'प्ल्युरिटिक पेन' (फेफड़ों की झिल्ली से जुड़ा दर्द) की शिकायत थी. उनकी बेटी, बारामती की सांसद और NCP (SP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि 85 साल के पवार को खांसी आने के बाद रूबी हॉल क्लिनिक ले जाया गया. 

Advertisement

सुले ने लिखा कि उनके मेडिकल टेस्ट चल रहे हैं और उनके सभी स्वास्थ्य पैरामीटर स्थिर हैं. 

उन्होंने एक्स पर लिखा, "खांसी की समस्या के चलते बाबा को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. उनके मेडिकल टेस्ट चल रहे हैं और उनके सभी स्वास्थ्य पैरामीटर स्थिर हैं. आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद."

रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य कार्डियोलॉजिस्ट, चेयरमैन और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. परवेज के. ग्रांट ने बताया कि पवार की हालत में सुधार की उम्मीद है, और एहतियात के तौर पर उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा. 

'प्ल्युरिटिक पेन' का मतलब छाती में होने वाला वह दर्द है, जो आमतौर पर सांस लेने, खांसने या छींकने पर और बढ़ जाता है. 

शरद पवार की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए उनके पारिवारिक मित्र विट्ठल मनियार ने बताया, "...उन्हें खांसी हो गई थी, जिसकी वजह से छाती में हल्का संक्रमण (इंफेक्शन) महसूस हुआ. उन्हें जांच के लिए अस्पताल लाया गया, जहां सभी जरूरी मेडिकल टेस्ट किए गए. टेस्ट के नतीजों में कोई भी गंभीर या चिंताजनक बात सामने नहीं आई है. डॉक्टरों ने दवा लेने और आराम करने की सलाह दी है, जिससे यह हल्का संक्रमण ठीक हो जाएगा. फिलहाल वे आराम कर रहे हैं, बिल्कुल ठीक हैं और सभी से सामान्य रूप से बातचीत कर रहे हैं. घबराने की कोई बात नहीं है."

Advertisement

उम्र बढ़ने के साथ ही शरद पवार की राजनीतिक सक्रियता पहले के मुकाबले कम जरूर हुई है. 85 साल की उम्र में भी वह महाराष्ट्र की राजनीति में एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली चेहरा बने हुए हैं.

1 नवंबर 2026 को पवार ने महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाकों का दौरा शुरू किया. उन्होंने किसानों से मुलाकात की और सूखे के मुद्दे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा केंद्रीय मंत्रियों से बात करने की बात कही. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »