PMC बैंक: प्रदर्शनकारियों से बोले DCP- शाम तक आपको देंगे खुशखबरी

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के खाताधारकों ने बुधवार को भी प्रदर्शन किया. इस दौरान आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) के डीसीपी श्रीकांत परोपकारी ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराते हुए कहा कि आज शाम तक आपको खुशखबरी देंगे.

Advertisement
प्रदर्शनकारी (फोटो-विद्या) प्रदर्शनकारी (फोटो-विद्या)

विद्या

  • मुंबई,
  • 16 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

  • पीएमसी बैंक के खाताधारकों ने किया प्रदर्शन
  • डीसीपी श्रीकांत ने कही जल्द खुशखबरी देने की बात

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के खाताधारकों ने बुधवार को भी प्रदर्शन किया. इस दौरान आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) के डीसीपी श्रीकांत परोपकारी ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराते हुए कहा कि आज शाम तक आपको खुशखबरी देंगे.

आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) के डीसीपी श्रीकांत परोपकारी ने कहा कि कई चीजें पाइपलाईन में हैं. सब कुछ हम बता नहीं सकते हैं, लेकिन . जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम अपना पैसा चाहते हैं. इस पर डीसीपी श्रीकांत ने कहा कि जल्द से जल्द पैसा दिलाने की कोशिश करेंगे.

Advertisement

वहीं पीएमसी बैंक घोटाले का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट में इससे जुड़ी दायर याचिका में 100% बीमा कवर दिए जाने की मांग की गई है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट 18 अक्टूबर को सुनवाई करेगा.

क्या है पीएमसी बैंक का मामला?

पीएमसी बैंक की 137 शाखाएं हैं और यह देश के टॉप-10 को-ऑपरेटिव बैंकों में से एक है. आरोप के मुताबिक पीएमसी बैंक के मैनेजमेंट ने अपने नॉन परफॉर्मिंग एसेट और लोन वितरण के बारे में आरबीआई को गलत जानकारी दी है. जिसके बाद आरबीआई ने बैंक पर कई तरह की पाबंदी लगा दी. इन पाबंदियों के तहत लोग बैंक में अपनी जमा राशि सीमित दायरे में ही निकाल सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »