सड़क हादसे में एक दोस्त की हुई मौत तो दूसरे दोस्त ने भी दे दी जान... हैरान कर देगी ये कहानी

पालघर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सड़क हादसे में एक दोस्त की मौत हो गई. वहीं दोस्त के मरने का यह गम दूसरा दोस्त बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने सड़क किनारे ही पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी.

Advertisement
पालघर में हैरान करने वाली घटना. (Photo: Screengrab) पालघर में हैरान करने वाली घटना. (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • पालघर,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST

पालघर जिले के नानिवली इलाके में शनिवार तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया. इस घटना में दो नाबालिग दोस्तों की मौत हो गई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है. हादसे का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. जिसे देख आप भी हैरान हो जाएंगे.

जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय वैभव लहांगे और उसका दोस्त नितीन वरठा एक शादी समारोह से देर रात अपने घर लौट रहे थे. दोनों एक ही बाइक पर सवार थे. तभी रास्ते में अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया. तेज रफ्तार के कारण चालक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन पहले सड़क किनारे लगे एक इलेक्ट्रिक सोलर पोल से जा टकराया. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक उछलकर पास के पेड़ से जा भिड़ी.

Advertisement

इस भीषण हादसे में वैभव लहांगे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नितीन गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि जब नितीन को अपने दोस्त की मौत की खबर लगी, तो वह गहरे सदमे में चला गया. मानसिक रूप से टूट चुके नितीन ने कुछ ही देर बाद पास के एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

घटना ने पूरे इलाके को कर दिया हैरान
इस तरह एक ही घटना में दो दोस्तों की मौत ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है. परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातम का माहौल है. स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों बच्चे आपस में बेहद घनिष्ठ मित्र थे और अक्सर साथ ही रहते थे.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय बाइक की रफ्तार कितनी थी और क्या किसी अन्य कारण ने भी दुर्घटना में भूमिका निभाई?

Advertisement

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

(रिपोर्ट- मोहम्मद हुसैन खान)
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement