नासिक में शिवसेना का ऑफर, 1 यूनिट ब्लड दो और 1 किलो चिकन या पनीर मुफ्त ले जाओ

19 जून को शिवसेना का स्थापना दिवस था. इस दिन शिवसेना ने नासिक में ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया. इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करने के लिए शिवसेना की ओर से ऑफर भी दिया गया. ऑफर के तहत एक यूनिट ब्लड देने पर 1 किलो चिकन या पनीर मुफ्त में दिया जा रहा था.

Advertisement
ये कैम्प शिवसेना की पार्षद किरणताई के पति योगेश दराडे की ओर से आयोजित किया गया था. ये कैम्प शिवसेना की पार्षद किरणताई के पति योगेश दराडे की ओर से आयोजित किया गया था.

पंकज खेळकर

  • नासिक,
  • 20 जून 2021,
  • अपडेटेड 4:05 PM IST
  • शिवसेना के स्थापना दिवस पर कैम्प
  • लोगों को प्रेरित करने के लिए ऑफर

रक्तदान को महादान कहा जाता है. इसलिए शिवसेना ने अपने स्थापना दिवस 19 जून को नासिक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इस शिविर की खासियत थी कि रक्तदान के लिए आगे आने वाले लोगों के लिए विशेष पेशकश भी की गई थी. शिविर के आयोजन से पहले जो पोस्टर शिवसेना के स्थानीय नेताओं की ओर से लगाए गए थे, उनमें कहा गया था कि जो भी रक्तदान करेगा, उसे एक किलो चिकन मुफ्त मिलेगा.

Advertisement

ऐसा नहीं था कि शाकाहारी लोगों के लिए कोई पेशकश नहीं की गई. उन्हें एक किलो पनीर मुफ्त में देने का ऐलान किया गया था. ये रक्तदान शिविर नासिक के सिरको औद्योगिक क्षेत्र में शिवसेना की स्थानीय पार्षद किरणताई के पति योगेश दराडे की ओर से आयोजित किया गया. योगेश ने बताया कि 75 से अधिक लोगों ने शिविर में रक्तदान किया. अपने ऑफर की वजह से ये रक्तदान शिविर लोगों में चर्चा का केंद्र बना रहा. शिवसेना के स्थापना दिवस पर आरोग्य केंद्र के भूमिपूजन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था.

शिवसेना के स्थापना दिवस पर उद्धव बोले- कांग्रेस-NCP से गठबंधन जरूर, लेकिन हिंदुत्व की राजनीति नहीं छोड़ी'

इस तरह के रक्त शिविरों का आयोजन पहले भी महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में होता रहा है. कोरोना काल में खास तौर पर अस्पतालों में ब्लड की डिमांड बढ़ गई. ऐसे में राजनीतिक दलों से जुड़े स्थानीय नेताओं ने स्थानीय अस्पतालों की मदद से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया.

Advertisement

एक अनुमान के मुताबिक खून की कमी की वजह से भारत में हर साल लगभग 30 से 35 लाख लोगों की मौत होती है. हर साल बीमारियों और दुर्घटनाओं की वजह से लोगों को करीब 1 करोड़ 25 लाख ब्लड यूनिट की जरूरत होती है. इनमें से करीब 90 लाख यूनिट रक्त का ही इंतजाम हो पाता है. ऐसे में रक्त का इंतजाम न होने की वजह से कई मरीजों को जान गंवानी पड़ती है.

(इनपुटः प्रवीण ठाकरे)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »