'मुझे बचा लो, कुछ भी हो सकता है...', आखिरी कॉल के बाद आई बेटी की मौत की खबर, परिजनों ने कब्र से निकाला शव

महाराष्ट्र के नागपुर में शादी के महज चार महीने बाद नवविवाहिता फाज़िला ज़बीन शेख की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई है. फोन पर मदद की गुहार से लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक सामने आए घटनाक्रम के बाद पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

Advertisement
आखिरी कॉल के बाद हो गई बेटी की मौत (Photo: itg) आखिरी कॉल के बाद हो गई बेटी की मौत (Photo: itg)

योगेश पांडे

  • नागपुर,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST

महाराष्ट्र के नागपुर में नवविवाहिता फाज़िला ज़बीन शेख की संदिग्ध मौत ने दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. शादी के महज चार महीने बाद फाज़िला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों के आरोपों पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार, अमरावती निवासी फाज़िला ज़बीन शेख की शादी इसी साल जनवरी में नागपुर के बोरियापुरा निवासी जुबेर शेख से हुई थी. शुरुआती कुछ समय तक सब सामान्य रहा, लेकिन बाद में दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप है.

Advertisement

परिजनों के मुताबिक 15 मई को फाज़िला ने अपनी मां को फोन कर रोते हुए कहा था- 'मुझे बचा लो… मुझे कुछ भी हो सकता है… इसके कुछ समय बाद ही फोन बंद हो गया.

आरोप है कि बाद में ससुराल पक्ष की ओर से सूचना दी गई कि  हार्ट अटैक से फाजिला की मौत हो गई है. जब मृतका के माता-पिता नागपुर पहुंचे तो कथित तौर पर पहले शव सौंपने से इनकार किया गया. बाद में जब शव अमरावती ले जाया गया और अंतिम संस्कार से पहले स्नान कराया गया, तब परिजनों ने फाजिला के गले पर निशान देखे, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई.

मृतका के भाई मोहम्मद आवेश अब्दुल हसन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. इसके बाद शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया. प्राथमिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है. नागपुर के तहसील थाना में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 248/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103, 238, 351(2) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement

मामले में मृतका के पति जुबेर शेख, देवर मोहम्मद इरफान और ससुर जलील शेख को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने पति और जेठ को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया है, जबकि वृद्धावस्था के चलते ससुर की गिरफ्तारी नहीं की गई है. फाज़िला की मौत के बाद नागपुर और अमरावती में आक्रोश का माहौल है. यह मामला अब सिर्फ एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि दहेज प्रथा और महिलाओं की सुरक्षा पर समाज के सामने खड़ा एक बड़ा सवाल बन चुका है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement