मुंबई डॉक्टर स्टूडेंट सुसाइड केस में पुलिस का एक्शन, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

मुंबई में एक मेडिकल स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया था. इस मामले में पुलिस ने छात्रा के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है. आरोपी एक इंश्योरेंस कंपनी में ब्रोकर है और लॉ ग्रेजुएट है.

Advertisement
घर में फंदे से लटकता मिला था महिला डॉक्टर का शव.  (Photo: Representational ) घर में फंदे से लटकता मिला था महिला डॉक्टर का शव. (Photo: Representational )

दीपेश त्रिपाठी

  • मुंबई,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

मुंबई पुलिस ने एंटोफिल इलाके में फांसी लगाकर सुसाइड करने वाली महिला डॉक्टर स्तुति सोनवणे के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है. पुलिस को डॉक्टर के कमरे से छह पेज का सुसाइड नोट भी मिला है. पुलिस के मुताबिक डॉक्टर ने सुसाइड नोट में अपने बॉयफ्रेंड फैजुल मोहम्मद खान का ज़िक्र किया है. नोट में लिखा है कि उन्होंने साथ में कई खुशी के पल बिताए थे.

Advertisement

कमरे में लटकी मिली थी छात्रा

फैजुल ने ताज होटल में अपना जन्मदिन मनाया था, लेकिन कुछ समय बाद उसका बर्ताव अचानक बदल गया. साथ ही फैजुल उस पर गलत शक भी करने लगा और गाली-गलौज भी करता था. इससे डॉक्टर को बहुत दुख हुआ. इस मेंटल स्ट्रेस के कारण महिला डॉक्टर ने अपने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: सतारा महिला डॉक्टर सुसाइड केस में SIT गठित, SRPF कमांडेंट सौंपी गई जांच की कमान

डॉक्टर के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 8 मार्च को शाम करीब 7 बजे अपने कमरे में गई थी. जबकि उसके माता-पिता एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे. जाते समय उन्होंने अपनी बेटी से पूछा कि क्या उसे कोई पार्सल चाहिए, लेकिन उसने मना कर दिया. जब माता-पिता रात में लौटे, तो उन्होंने अपनी बेटी के कमरे में लाइट जलती देखी. उन्हें लगा कि वह पढ़ाई कर रही होगी, इसलिए उन्होंने उसे परेशान नहीं किया.

Advertisement

इंश्योरेंस ब्रोकर है आरोपी

अगले दिन 9 मार्च को उन्हें चिंता हुई जब उनकी बेटी ने सुबह 10 बजे तक दरवाज़ा नहीं खोला. बार-बार बुलाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला. परिजनों ने दरवाजा तोड़ा. इस दौरान अपनी बेटी को नायलॉन के दुपट्टे से लटका हुआ पाया. पुलिस ने कहा कि आरोपी फैजुल मोहम्मद खान एक इंश्योरेंस ब्रोकर है और लॉ ग्रेजुएट है. दोनों एक मोबाइल ऐप के ज़रिए मिले थे और कुछ समय से दोस्त थे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

आगे की जांच चल रही है. पुलिस ने बताया कि जांच में लव जिहाद का कोई एंगल नहीं मिला है. वहीं परिजनों का कहना है कि मामले की जांच होनी चाहिए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement