मुंबई में तेज रफ्तार का कहर, मर्सिडीज की टक्कर में डिलिवरी बॉय की मौत

मुंबई के ओशिवारा इलाके में तेज रफ्तार मर्सिडीज ने बीती रात एक 19 साल के डिलिवरी बॉय को टक्कर मार दी. इस हादसे में डिलिवरी बॉय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

Advertisement
इसी मर्सिडिज से हुआ हादसा इसी मर्सिडिज से हुआ हादसा

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 18 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:47 AM IST

मुंबई के ओशिवारा इलाके में तेज रफ्तार मर्सिडीज ने बीती रात एक 19 साल के डिलिवरी बॉय को टक्कर मार दी. इस हादसे में डिलिवरी बॉय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, फिलहाल इस मामले में घटनास्थल पर से मर्सिडीज को हटा दिया है और पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है.

हादसा देर रात करीब ढाई से 3 बजे के करीब हुआ. मृतक सतीश गुप्ता के मामा के मुताबिक, सतीश किसी को पार्सल डिलिवरी करने के लिए जा रहा था, उसी दौरान ये हादसा हो गया, फिलहाल इस मामले में ओशिवारा पुलिस मर्सिडीज के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Advertisement

(रिपोर्ट- एजाज खान)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »