'फांसी से कम कुछ मंजूर नहीं...', मुंबई लोकल में मारे गए मयंक की बहन ने आरोपी के लिए मांगी मौत की सजा

मुंबई की लोकल ट्रेन में बारिश के दौरान गेट खुला रखने को लेकर हुए झगड़े में 22 साल के मयंक लोहार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. आरोपी ट्रेन से कूदकर भाग गया था, लेकिन पुलिस ने 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. मयंक के परिवार ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है.

Advertisement
(बीच में), उनकी बहन (बाईं ओर) और आरोपी सचिन रमेश सुवर्णा (दाईं ओर) (Photo: ITG) (बीच में), उनकी बहन (बाईं ओर) और आरोपी सचिन रमेश सुवर्णा (दाईं ओर) (Photo: ITG)

दीपेश त्रिपाठी

  • मुंबई, महाराष्ट्र,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:24 AM IST

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की लोकल ट्रेन में बारिश के दौरान गेट खुला रखने या बंद करने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मरने वाले युवक का नाम मयंक लोहार था और उसकी उम्र 22 साल थी. इस मामले में आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. अब मयंक के परिवार ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है.

Advertisement

यह घटना मंगलवार रात करीब 10.50 बजे चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल ट्रेन में हुई. ट्रेन अंधेरी और बोरीवली स्टेशन के बीच चल रही थी और उसके फर्स्ट क्लास डिब्बे में बारिश का पानी अंदर आ रहा था. इसी बात पर यात्रियों के बीच बहस शुरू हो गई कि गेट खुला रखा जाए या बंद किया जाए. यह बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने चाकू निकाल लिया और मयंक के सीने और पेट पर वार कर दिया. मयंक वहीं डिब्बे में गिर गया और आरोपी चलती ट्रेन से बोरीवली स्टेशन के पास कूदकर भाग गया.

ट्रेन के बोरीवली स्टेशन पहुंचने पर रेलवे के अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ के लोग मौके पर पहुंचे. मयंक को पहले स्टेशन के मेडिकल रूम और फिर पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मेरे भाई का किसी से झगड़ा नहीं था...', मुंबई लोकल में युवक के मर्डर पर छलका परिवार का दर्द

घटना के वीडियो बुधवार सुबह तक वायरल हो गए, जिसके बाद लोगों में गुस्सा फैल गया और मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे. 

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपी को पकड़ने के लिए सात स्पेशल टीमें बनाई गईं. पुलिस ने बोरीवली, अंधेरी, मीरा रोड और नालासोपारा स्टेशनों की 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. इसी आधार पर आरोपी की पहचान सचिन रमेश सुवर्णा के रूप में हुई, जो मीरा रोड ईस्ट का रहने वाला है. उसे बुधवार को नवी मुंबई के पनवेल इलाके से पकड़ा गया.

मयंक की मौत के बाद उनका परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है. मयंक की बहन ने कहा कि उन्हें फांसी की सजा चाहिए क्योंकि उनका सब कुछ खत्म हो गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »