मुंबई में बीच सड़क पर मर्डर... 30 सेकंड में रिंच से प्रेमिका पर किए 15 वार, सामने आया वीडियो

मुंबई में दिन दहाड़े प्रेमी ने प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया. नट कसने वाले रिंच से युवक ने युवती पर ताबड़तोड़ प्रहार किया. इस हमले से बुरी तरह जख्मी युवती ने मौके पर दम तोड़ दिया. यह घटना बुधवार को मुंबई के वसई इलाके में घटी. हत्या की यह घटना वहां पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई. उसके बाद से लाइव हत्या का वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
हत्या के बाद हाथ में रिंच लिये खड़ा आरोपी हत्या के बाद हाथ में रिंच लिये खड़ा आरोपी

सौरभ वक्तानिया

  • मुंबई,
  • 18 जून 2024,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

मुंबई से सटे वसई इलाके में प्रेमी ने प्रेमिका की सड़क पर बेरहमी से हत्या कर दी. हत्या का लाइव CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यह घटना मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है. घटना वसई ईस्ट चिंचपाड़ा इलाके में हुई है.

मृतक लड़की का नाम आरती यादव (उम्र 20) और आरोपी का नाम रोहित यादव है. आरोपी ने लोहे के रिंच (नट कसने वाला पाना) से सिर पर कई बार वार कर युवती की हत्या कर दी. सीसीटीवी वीडियो में साफ दिख रहा है कि हत्या देखने के लिए वहां काफी भीड़ थी, लेकिन किसी ने मृतक लड़की को नहीं बचाया. 

Advertisement

बीच बचाव करने आए शख्स पर भी किया हमला
एक शख्स ने थोड़ा बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपी उस पर भी रिंच लेकर दौड़ गया. इसके बाद कोई भी लड़की को बचाने के लिए बीच में नहीं गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है. आरोपी और मृतक एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे. कुछ दिन पहले लड़की ने ब्रेक-अप कर लिया था.

दूसरे लड़के से रिलेशन का था शक
आरोपी लड़के को मृतक लड़की के ब्रेक-अप और किसी लड़के से संबंध होने की आशंका थी. इसलिए आरोपी युवक गुस्से में था और फिर उसने यह खौफनाक कदम उठाया. उसने पीछे से आकर लड़की पर रिंच से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी. फिलहाल आरोपी को वालिव पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है और पुलिस घटना की आगे जांच कर रही है.

Advertisement

दो महीनें पहले हुआ था दोनों का ब्रेकअप
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती आरोपी के साथ पिछले 6 साल से रिलेशन में थी. अभी दो महीने पहले उसने आरोपी के साथ ब्रेकअप कर लिया था. इन दो महीनों में आरोपी ने दो बार आत्महत्या की कोशिश की. इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका आरती यादव को जान से मारने का फैसला किया और पूरे हत्या की साजिश रची.  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हत्या में इस्तेमाल रिंच को भी बरामद कर लिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »