4 घंटे तक 'मुर्गा' बनाकर दी यातना, हिस्ट्रीशीटर पति की क्रूरता से दहली महिला, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई में 25 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर अरबाज सैयद पर पत्नी को घंटों तक पीटने और घर में बंधक बनाकर रखने का आरोप है. पीड़िता किसी तरह बचकर अपने माता-पिता के घर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया और दोबारा हमला कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से 19 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Advertisement
आरोपी पर 19 केस पहले से दर्ज है.(Photo: Dipesh Tripathi/ITG) आरोपी पर 19 केस पहले से दर्ज है.(Photo: Dipesh Tripathi/ITG)

दीपेश त्रिपाठी

  • मुंबई,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:26 PM IST

मुंबई में एक हिस्ट्रीशीटर युवक पर अपनी पत्नी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार करने का आरोप लगा है. आरोप है कि उसने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी को घंटों तक बेरहमी से पीटा और उसे अपने ही घर में बंधक बनाकर रखा. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 25 वर्षीय अरबाज सैयद के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के बाद उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की. इसके बाद उसने पत्नी को घर के अंदर ही बंद कर दिया और बाहर निकलने नहीं दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ISI से जुड़े 9 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली-मुंबई में बड़े आतंकी हमलों की साजिश नाकाम

आरोप है कि आरोपी ने अपनी पत्नी को लगभग चार घंटे तक ‘मुर्गा’ की मुद्रा में रहने के लिए मजबूर किया. इस दौरान महिला को लगातार प्रताड़ित किया गया. पीड़िता के अनुसार उसे लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक यातना झेलनी पड़ी.

किसी तरह बचकर पहुंची मायके

पुलिस के मुताबिक, प्रताड़ना के इस दौर के बीच पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलने में सफल रही. अपनी जान बचाने के लिए वह सीधे अपने माता-पिता के घर पहुंच गई.

हालांकि, मामला यहीं नहीं रुका. आरोप है कि अरबाज सैयद अपनी पत्नी का पीछा करते हुए उसके माता-पिता के घर तक पहुंच गया. वहां भी उसने महिला पर दोबारा हमला कर दिया, जिससे परिवार में दहशत फैल गई.

Advertisement

घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 19 मामले

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अरबाज सैयद एक हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ मुंबई के अलग-अलग पुलिस थानों में पहले से 19 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

पुलिस ने घायल महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है.

फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »