मुंबई में पांचवें दिन 32,345 गणेश मूर्तियों का विसर्जन, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

मुंबई में पांचवें दिन भी गणपति बप्पा की विदाई का नजारा बेहद खास रहा. कहीं ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी, तो कहीं भक्तों ने भावुक होकर बप्पा को अंतिम विदाई दी. हजारों मूर्तियों के विसर्जन के बीच मुंबई में आस्था, उत्साह और भक्ति का रंग देखने को मिला.

Advertisement
 गणेश उत्सव के अलग-अलग दिनों में श्रद्धालु अपनी परंपरा के तहत मूर्तियों का विसर्जन करते हैं गणेश उत्सव के अलग-अलग दिनों में श्रद्धालु अपनी परंपरा के तहत मूर्तियों का विसर्जन करते हैं

aajtak.in

  • महाराष्ट्र ,
  • 19 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:55 PM IST

मुंबई में गणेश उत्सव के दौरान गणपति बप्पा की विदाई का सिलसिला लगातार जारी है. गणेश मूर्ती विसर्जन के पांचवें दिन भी मुंबई के अलग-अलग इलाकों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली. लोगों ने पूरे उत्साह और धार्मिक परंपराओं के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी. 

बीएमसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 को रात 12 बजे तक मुंबई में कुल 32,345 गणेश और हरतालिका मूर्तियों का विसर्जन किया गया. इनमें सार्वजनिक गणेश मंडलों के साथ-साथ घरों में स्थापित गणेश मुर्तियां भी शामिल हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, पांचवें दिन 662 सार्वजनिक गणेश मूर्तियों का विसर्जन हुआ. 

Advertisement

वहीं, घरों में स्थापित 31,647 घरेलू गणेश मूर्तियों को भी श्रद्धालुओं ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर विसर्जित किया. इसके अलावा 36 हरतालिका मूर्तियों का भी विसर्जन किया गया. बीएमसी और अन्य संबंधित एजेंसियों की ओर से पूरी प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी गई. 

प्रशासन ने अलग-अलग विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए जरूरी इंतजाम किए. श्रद्धालुओं की भीड़ को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था पर भी खास ध्यान दिया गया.

बीएमसी के मुताबिक, पांचवें दिन भी विसर्जन की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही. राहत की बात ये रही कि इस दौरान किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली. 

श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा को विदा किया 

हर साल मुंबई में गणेश उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में सार्वजनिक और घरेलू गणेश मूर्तियां स्थापित की जाती हैं. उत्सव के अलग-अलग दिनों में श्रद्धालु अपनी परंपरा के तहत मूर्तियों का विसर्जन करते हैं. इन आंकड़ों से पता चलता है कि पांचवे दिन भी कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को विदाई दी. बीएमसी और महाराष्ट्र प्रशासन अभी-भी सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »