मुंबई बस हादसा: 9 दिन पहले ही ड्राइवर ने ज्वॉइन की थी नौकरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या की FIR

मुंबई के कुर्ला में सोमवार रात करीब पौने 10 बजे BEST की 332 नंबर की बस ने बेकाबू होकर कई गाड़ियों को टक्कर मार दी थी. बस ने करीब 30 लोगों को कुचलते हुए एक सोसाइटी की दीवार भी तोड़ दी थी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए थे. 

Advertisement
मुंबई में बस हादसा मुंबई में बस हादसा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:02 AM IST

मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार रात BEST की एक तेज रफ्तार बस ने बेकाबू होकर कई गाड़ियों को टक्कर मार  दी. इस बस के ड्राइवर संजय मोरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसने एक दिसंबर को ही नौकरी जॉइन की थी.

पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ कुर्ला पुलिस स्टेशन में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105, 110, 118(1) और 118 (2) के तहत एफआईआर दर्ज हुई है. 

Advertisement

इसके साथ ही आरोपी ड्राइवर की मेडिकल जांच कराई गई है. इसके साथ ही जांच की जाएगी कि उसके खून में शराब की मात्रा है या नहीं. लेकिन पुलिस का कहना है कि वह शराब के नशे में नहीं था.

1 दिसंबर को ही शुरू की थी नौकरी

आरोपी ड्राइवर को आज दोपहर दो बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं, BEST की तकनीकी टीम बस की खराबी की जांच करेगी. यह भी पता चला है कि संजय मोरे ने एक दिसंबर को ही ड्राइवर के तौर पर बेस्ट की नौकरी ज्वॉइन की थी. 

बता दें कि सोमवार रात करीब पौने 10 बजे BEST की 332 नंबर की बस ने बेकाबू होकर कई गाड़ियों को टक्कर मार दी थी. बस ने करीब 30 लोगों को कुचलते हुए एक सोसाइटी की दीवार भी तोड़ दी थी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए थे. मरने वालों में 3 पुरुष और 3 महिलाएं हैं. बेकाबू बेस्ट बस ने कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, बस कुर्ला से अंधेरी जा रही थी तभी अंबेडकर नगर में बुद्ध कॉलोनी के पास बस अनियंत्रित हो गई. बस ने 30 लोगों को कुचल दिया. हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »