महाराष्ट्र: नासिक की फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद लगी आग, 4 लोग झुलसे, Video

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कंपनी के प्लांट में ब्लास्ट के बाद आग लग गई. बॉयलर में हुए ब्लास्ट के बाद आग ने भयंकर रूप ले लिया. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गई हैं. घटना में 4 लोग झुलस गए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
नासिक में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग नासिक में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

पंकज खेळकर

  • मुंबई,
  • 01 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 4:28 PM IST

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक कंपनी के प्लांट में ब्लास्ट के बाद आग लग गई. जानकारी के मुताबिक, बॉयलर में हुए ब्लास्ट के बाद आग ने भयंकर रूप ले लिया. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं. प्लांट के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. 4 लोग झुलस गए हैं. मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया है.

Advertisement

नासिक के इगतपुरी के गोंडे गांव में जिंदल कंपनी के प्लांट में विस्फोट हुआ है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बॉयलर में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जिस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जुट गई हैं. 

फैक्ट्री में आग के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह आग ने प्लांट के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. फैक्ट्री के ऊपर धुएं की चादर बन गई है. आसमान में सिर्फ धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग की वजह से चार लोग झुलस गए हैं. घटना इगतपुरी स्थित प्लांट में सुबह करीब 11.30 बजे हुई. तब कुछ कर्मचारी कैंपस में अंदर थे. फायर ब्रिगेड और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे. आग बुझाने के साथ-साथ तलाशी और बचाव अभियान चल रहा है. उन्होंने बताया कि करीब चार लोग झुलस गए हैं. उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »