महाराष्ट्र: कल्याण में भीषण सड़क हादसा, डंपर-इको कार की टक्कर में 11 लोगों की मौत, एक गंभीर

महाराष्ट्र के कल्याण में रायता पुल के पास डंपर और इको कार की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. कार में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे. हादसा तेज रफ्तार और एक लेन वाले पुल पर ट्रैफिक दबाव के बीच हुआ. पुल का उद्घाटन नहीं हुआ था, फिर भी चालू था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

Advertisement
इको कार में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री बैठे थे. Photo ITG इको कार में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री बैठे थे. Photo ITG

aajtak.in

  • कल्याण,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:59 PM IST

महाराष्ट्र के कल्याण इलाके में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह दुर्घटना कल्याण-मुरबाड रोड पर रायता पुल के पास करीब 11 बजे हुई, जब एक डंपर और इको कार की आमने-सामने टक्कर हो गई.

हादसे की सूचना मिलते ही टिटवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. बताया जा रहा है कि इको कार में कुल 12 लोग सवार थे और वाहन मुरबाड की ओर जा रहा था. जैसे ही कार रायता पुल के नजदीक पहुंची, सामने से आ रहे डंपर से उसकी तेज टक्कर हो गई, जिससे भारी जनहानि हुई.

Advertisement

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इको कार में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री बैठे थे. साथ ही, जिस पुल पर यह हादसा हुआ, वहां केवल एक ही लेन चालू थी, जिसके चलते ट्रैफिक प्रभावित हो रहा था और जोखिम की स्थिति बनी हुई थी.

मामले की जांच कर रहे डीवाईएसपी ने बताया कि दुर्घटना तेज रफ्तार के कारण और भी भयावह हो गई. उन्होंने यह भी कहा कि पुल का आधिकारिक उद्घाटन अभी तक नहीं हुआ था, बावजूद इसके उसे जल्दबाजी में चालू कर दिया गया था. इस पहलू की भी गहन जांच की जा रही है.

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लापरवाही, ओवरलोडिंग समेत सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है. मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, जबकि घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. संबंधित विभागों की भूमिका को भी जांच के दायरे में शामिल किया गया है.

---- समाप्त ----
इनपुट- मिथलेश गुप्ता

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »