महाराष्ट्र: टर्म इंश्योरेंस के पैसे हड़पने के लिए दी शख्स को लिफ्ट, फिर मारकर जिंदा जला दिया

महाराष्ट्र के लातूर में कर्ज से परेशान गणेश गोपीनाथ चौहान ने एक करोड़ रुपये के टर्म इंश्योरेंस के लालच में 50 वर्षीय गोविंद यादव की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने गोविंद को लिफ्ट देकर सुनसान जगह पर ले जाकर ड्राइवर सीट पर बैठाया, सीट बेल्ट से बांधा और कार को आग लगाकर जिंदा जला दिया, ताकि उसकी मौत को हादसा दिखाकर इंश्योरेंस की रकम मिल सके और 57 लाख रुपये के लोन से छुटकारा पाया जा सके.

Advertisement
आरोपी गणेश चौहान ने 57 लाख रुपये का कर्ज लेकर एक करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस लिया था. (Photo: Representational Image) आरोपी गणेश चौहान ने 57 लाख रुपये का कर्ज लेकर एक करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस लिया था. (Photo: Representational Image)

अनिकेत जाधव

  • मुंबई,
  • 16 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST

महाराष्ट्र के लातूर में कर्ज में डूबे एक शख्स ने टर्म इंश्योरेंस के पैसों की लालच में एक व्यक्ति को लिफ्ट देकर गाड़ी में ही जिंदा जला दिया और फिर अपनी पहचान छिपाकर पुलिस को गुमराह किया. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक गणेश गोपीनाथ चौहान को हिरासत में लिया है.

मामले की जानकारी देते हुए लातूर के एसपी अमोल तांबे ने बताया कि आरोपी गणेश गोपीनाथ चौहान एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में जॉब करता था. वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में रहता था, जहां उसने 57 लाख रुपये का कर्ज लेकर एक फ्लैट खरीद लिया था. कम सैलरी और घर के खर्चों के चलते वह लोन की मंथली ईएमआई नहीं भर पा रहा था. 

Advertisement

एक करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस

वह इस हद तक परेशान हो चुका था कि उसने दो बार सुसाइड की भी कोशिश की. इसी वजह से उसके पिता ने उसे मुंबई से लातूर जिले के औसा शहर बुला लिया था, जहां उसका मूल गांव है. लेकिन मुंबई में फ्लैट के लोन की ईएमआई की चिंता अभी भी उसे खाए जा रही थी. इसी दौरान उसने अपने नाम पर एक करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस लिया.

लिफ्ट लेना पड़ गया भारी

13 दिसंबर 2025 की रात 10 बजे गणेश अपनी कार और लैपटॉप लेकर घर से बाहर निकला. वह औसा शहर के तुलजापुर मोड़ से अपनी गाड़ी लेकर जा रहा था. इस दौरान 50 वर्षीय गोविंद यादव ने गणेश से लिफ्ट मांगी और शहर के किला क्षेत्र में छोड़ने को कहा. गोविंद शराब के नशे में धुत था. आरोपी गणेश ने गोविंद को लिफ्ट दी और आगे जाकर गाड़ी रोककर खाना खाने के लिए पूछा. 

Advertisement

ड्राइवर सीट पर बिठाकर जिंदा जला दिया

गोविंद के हामी भरने पर गणेश ने होटल से खाना खरीदकर उसे गाड़ी में ही लाकर दे दिया और गाड़ी आगे सुनसान सड़क पर लाकर खड़ी कर दी. गोविंद खाना खाकर गाड़ी में पीछे सो गया. सुनसान सड़क और नशे में धुत गोविंद का फायदा उठाते हुए गणेश ने उसे पिछली सीट से उठाकर ड्राइवर सीट पर बिठाया और सीट बेल्ट से बांध दिया. फिर उसने गाड़ी के सभी दरवाजों को लॉक करके गोविंद को गाड़ी में ही जिंदा जला दिया और वहां से फरार हो गया. 

पुलिस जांच में हुआ खुलासा

देर रात पुलिस को गाड़ी जलने की खबर मिली. पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच की तो पता चला कि किसी व्यक्ति को अंदर जलाया गया है. इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि गणेश चौहान ने 57 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए खुद के नाम पर एक करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस निकाला और गोविंद को गाड़ी में जला दिया ताकि इंश्योरेंस के पैसे गणेश के घरवालों को मिल सकें और वो लोन चुकता कर पाए. फिलहाल पुलिस ने गणेश चौहान को हिरासत में ले लिया है और इस मामले को लेकर आगे की जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »