'2025 में पैदा हुए 70 हजार हिन्दू और 48 हजार मुस्लिम बच्चे', BJP नेता ने कहा-मुस्लिम मुंबई की साजिश, कमेटी की मांग

बीजेपी नेता किरीट सोैया ने किरीट सोमैया ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है कि मुंबई का हिन्दू-मुस्लिम बच्चों का बर्थ रेट 3:2 है, यानी कि हर 3 हिन्दू बच्चों पर 2 मुस्लिम बच्चे पैदा हो रहे हैं. वर्ष 2025 में मुंबई शहर में 70,380 हिंदू बच्चों का जन्म हुआ, जबकि 48,554 मुस्लिम बच्चों का जन्म हुआ था.

Advertisement
 किरोट सोमैया ने मुस्लिम बच्चों के जन्म का आंकड़ा पेश किया है. (Photo - Pexels) किरोट सोमैया ने मुस्लिम बच्चों के जन्म का आंकड़ा पेश किया है. (Photo - Pexels)

दीपेश त्रिपाठी

  • मुंबई,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:15 PM IST

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने आंकड़े देकर दावा किया है कि मुंबई शहर में मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ रही है. सोमैया एक्स पर एक पोस्ट किया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे पत्र में बीजेपी नेता ने मुंबई के शहरी क्षेत्र के 2025 के जन्म आंकड़े साझा किए. इन आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में हिंदू परिवारों में 70,380 बच्चों का जन्म हुआ, जबकि मुस्लिम परिवारों में 48,554 बच्चे पैदा हुए. उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में पैदा होने वाले हिंदू बच्चों की संख्या 3,36,625 और मुस्लिम बच्चों की संख्या 2,20,754 रही. जबकि जन्म अनुपात लगभग 3:2 रहा. 

Advertisement

उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शहर की जनसांख्यिकीय स्थिति (डेमोग्राफिक कंडीशन) की निगरानी के लिए एक समिति गठित करने की मांग की है.

अपने पत्र में सोमैया ने महाराष्ट्र सरकार से आग्रह किया है कि जनसांख्यिकीय परिवर्तनों का अध्ययन करने और आवश्यक नीतियां बनाने के लिए एक कमिटेड समिति गठित की जाए. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा और आरएसएस के नेताओं को भी टैग किया. 

बता दें कि केंद्र सरकार ने देश में डेमोग्राफिक बदलावों का अध्ययन करने के लिए एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया है. 

किरीट सोमैया ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है- मुस्लिम मुंबई के लिए साजिश हो रही है. मुंबई का जन्म अनुपात 3:2 है, यानी कि हर 3 हिन्दू बच्चों पर 2 मुस्लिम बच्चे पैदा हो रहे हैं.

वर्ष 2025 में मुंबई शहर में 70,380 हिंदू बच्चों का जन्म हुआ, जबकि 48,554 मुस्लिम बच्चों का जन्म हुआ. 

Advertisement

पिछले 5 वर्षों में 3,36,625 हिंदू बच्चों का जन्म हुआ, जबकि 2,20,754 मुस्लिम बच्चों का जन्म हुआ. 

उन्होंने आगे कहा है कि उन्होंने सीएम देवेन्द्र फडणवीस से अनुरोध किया है कि मुंबई को 'मुस्लिम मुंबई' बनने से बचाने के लिए एक जनसांख्यिकीय समिति (Demographic Committee) गठित की जाए.

बता दें कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 2025 में मुंबई की अनुमानित आबादी 1,30,60,783 यानी करीब 1.31 करोड़ थी. 

BMC की 2026 की सिविक डायरी में 2025 का मध्य-वर्ष अनुमान दिया गया है. इसके अनुसार आबादी इस तरह है.

मुंबई शहर: 32.39 लाख
पश्चिमी उपनगर: 58.02 लाख
पूर्वी उपनगर: 40.20 लाख

यह पूरे BMC क्षेत्र का आंकड़ा है. किरीट सोमैया के इस ट्वीट पर सीएम ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »