'आधार भेज दे... ओके, WhatsApp पर भेजा है', सिया के स्नैपचैट मैसेज से कहानी में ट्विस्ट, अब उस फ्रेंड तक पहुंचेगी पुलिस

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में एक स्नैपचैट चैट ने जांच को नया मोड़ दे दिया है. शादी से महीनों पहले सिया गोयल ने अपनी एक दोस्त से आधार कार्ड मांगते हुए लिखा था- 'वैसे भी शादी तो होने वाली नहीं है.' अब पुलिस इस चैट की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि जिस दोस्त से सिया की बातचीत हुई, क्या उसे पहले से किसी कथित साजिश की जानकारी थी?

Advertisement
स्नैपचैट पर की गई चैटिंग हो रही वायरल. (Photo: Screengrab) स्नैपचैट पर की गई चैटिंग हो रही वायरल. (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • पुणे,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST

नवंबर 2026... यही वो महीना था, जब पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल और सिया गोयल की शादी होनी थी. दोनों परिवार तैयारियों में जुटे थे. रिश्तेदारों की लिस्ट बन रही थी, टिकट बुक होने थे और मेहमानों से आधार कार्ड मांगे जा रहे थे. लेकिन इसी बीच सिया ने अपनी एक दोस्त को ऐसा मैसेज भेजा, जिसने अब पूरी कहानी को नए मोड़ पर ला खड़ा किया है. स्नैपचैट पर भेजे गए मैसेज में सिया लिखती है- आधार कार्ड की फ्रंट-बैक फोटो भेज देना... शादी के टिकट बुक कराने हैं. वैसे भी शादी तो होने वाली नहीं है, फिर भी भेज देना. जवाब आता है- ओके, WhatsApp पर भेजा है.

Advertisement

एजेंसी के अनुसार, चैटिंग की यही लाइनें पुणे पुलिस की जांच का नया सिरा बन गई हैं. सवाल है कि सिया ने ऐसा क्यों लिखा. सवाल ये भी है कि क्या मई में ही उसे पता था कि नवंबर की शादी कभी होगी ही नहीं? और अगर ऐसा था तो क्यों?केतन अग्रवाल मर्डर केस में अब तक कई चौंकाने वाले दावे सामने आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें: हाथ में बोतल, "हाथ में बोतल, जुबान पर गालियां... सामने आया सिया का पब वाला पुराना Video

पुलिस का कहना है कि सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने कथित तौर पर हत्या की प्लानिंग पहले से की थी. जांच में 'धक्का देने की प्रैक्टिस', कोड वर्ड्स में बातचीत और कई सुराग मिलने की बात भी सामने आई है. अब इस स्नैपचैट चैट ने जांच को एक और दिशा दे दी है. पुलिस के मुताबिक, यह बातचीत मई 2026 की है, यानी उस वारदात से कई हफ्ते पहले की, जिसमें 18 जून को लोहागढ़ किले पर केतन अग्रवाल की मौत हुई थी.

Advertisement

आखिर वो दोस्त कौन है?

अब पुलिस की नजर उस दोस्त पर है, जिससे यह कथित चैट हुई थी. जांच अधिकारी उससे पूछताछ करेंगे कि क्या सिया ने उससे पहले भी शादी टूटने या न होने जैसी बातें की थीं? क्या उसने कभी केतन के बारे में कुछ ऐसा कहा, जिससे किसी बड़ी साजिश का अंदेशा हो? या फिर उसने इसे सिर्फ मजाक समझकर नजरअंदाज कर दिया? अब सिया की यह दोस्त जांच की अहम कड़ी बन गई है.

यह भी पढ़ें: व्हाइट टी-शर्ट, फेस कवर और लोहागढ़ किला... सीढ़ियों से उतरती सिया गोयल का Exclusive वीडियो

पुलिस के अनुसार, दोनों परिवार शादी की तैयारियों में लगे थे. नवंबर में उदयपुर में शादी प्रस्तावित थी. मेहमानों के टिकट बुक कराने के लिए आधार कार्ड मांगे जा रहे थे. इसी सिलसिले में सिया ने अपनी दोस्त से आधार कार्ड मांगा. लेकिन उसी मैसेज में उसने लिख दिया- 'वैसे भी शादी तो होने वाली नहीं है...' यह चैट जब वायरल हुई तो पुलिस को नया क्लू मिल गया.

अगर शादी की तैयारियां चल रही थीं, तो सिया ऐसा क्यों कह रही थी? क्या यह सिर्फ एक नॉर्मल कमेंट था? क्या वह शादी नहीं करना चाहती थी? या फिर उस समय तक हत्या की प्लानिंग हो चुकी थी? फिलहाल इन सवालों के जवाब जांच के दायरे में हैं. पुलिस फिलहाल इस चैट की जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि चैट वास्तव में सिया के अकाउंट से भेजी गई थी या नहीं, उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ तो नहीं हुई और उसका मतलब क्या था.

Advertisement

इस केस में पहले क्या-क्या सामने आया?

पुलिस का आरोप है कि 18 जून को लोहागढ़ किले पर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने केतन अग्रवाल को खाई में धक्का दे दिया था. दोनों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जांच के दौरान पुलिस ने दावा किया कि दोनों पहले से हत्या की प्लानिंग कर चुके थे और बातचीत में कोड वर्ड्स का इस्तेमाल करते थे. सिया और चेतन के वीडियो भी सामने आए, जिनमें दोनों पुणे के एक कैफे में साथ नजर आए थे.

स्नैपचैट पर हुई चैटिंग में वैसे तो सब नॉर्मल दिखता है, लेकिन उसके साथ जुड़ी एक लाइन-' शादी तो होने वाली नहीं है...' अब पुलिस के लिए जांच का विषय है. आखिर यह महज मजाक था, किसी नाराजगी का इशारा था या फिर एक ऐसी प्लानिंग, जिसका अंत 18 जून को लोहागढ़ किले की खाई में हुआ?

---- समाप्त ----
(श्रीकृष्ण पांचाल के इनपुट के साथ)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »