'वह बहुत केयरिंग है', केतन के लिए सिया की यही बात अब फिर बनी सुर्खियां, सगाई का वीडियो वायरल

चर्चित केतन अग्रवाल केस में सगाई का एक पुराना वीडियो फिर चर्चा में है. वीडियो में सिया, केतन की तारीफ करते हुए उन्हें केयरिंग और दयालु बता रही हैं. यह वीडियो केतन और सिया की सगाई का है. फिलहाल सिया केतन की हत्या के आरोप में न्यायिक हिरासत में हैं.

Advertisement
केतन और सिया की सगाई का पुराना वीडियो वायरल. (Photo: Screengrab) केतन और सिया की सगाई का पुराना वीडियो वायरल. (Photo: Screengrab)

ओमकार

  • पुणे ,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST

चर्चित केतन अग्रवाल केस में एक पुराना वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. यह वीडियो केतन अग्रवाल और सिया की सगाई के दौरान का बताया जा रहा है. वीडियो में सिया, केतन के स्वभाव की तारीफ करते हुए उन्हें केयरिंग और दयालु इंसान बता रही हैं. अब यही वीडियो केस की जांच के बीच फिर से वायरल हो रहा है. वीडियो में सिया केतन के बारे में कहती हैं कि वह केयरिंग और दयालु है. सगाई के समय कही गई यह बात अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही है. मामले की जांच के बीच इस वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

Advertisement

दूसरी तरफ, जांच एजेंसियों का आरोप है कि 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की 18 जून को लोहागढ़ किले पर कथित साजिश के तहत हत्या की गई थी. जांचकर्ताओं के अनुसार, केतन को किले की चट्टान से धक्का दिया गया था. इस कथित साजिश के पीछे उनकी मंगेतर 20 वर्षीय सिया और 22 वर्षीय चेतन चौधरी के हाथ होने का आरोप लगाया गया है.

सगाई के दौरान केतन की तारीफ करती दिखीं सिया

पुलिस के मुताबिक, केतन और सिया की सगाई 19 फरवरी को हुई थी और दोनों की शादी इसी साल होने वाली थी. हालांकि जांच एजेंसियों का दावा है कि सिया पिछले साल अक्टूबर से चेतन के साथ रिश्ते में थी और वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी. इसी आधार पर जांच एजेंसियां मान रही हैं कि कथित तौर पर साजिश रचकर केतन की हत्या की गई. मामले की जांच लगातार जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Advertisement

कोर्ट ने दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई

इस मामले में दोनों आरोपियों को पहले 10 दिनों की पुलिस हिरासत में रखा गया था. इसके बाद 3 जुलाई को अदालत ने दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. गुरुवार को सिया और चेतन को जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए और बढ़ा दी. फिलहाल इस मामले की जांच जारी है. इसी बीच सगाई का पुराना वीडियो फिर से सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर सोशल मीडिया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »