दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान CBI के सामने पेश, 4 घंटे का बयान दर्ज

दिशा सालियान केस में बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बाद दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने CBI के सामने चार घंटे का बयान दर्ज कराया है. उनका कहना है कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप हुआ और फिर उसकी हत्या की गई थी.

Advertisement
दिशा सालियान मामले में नया मोड़ (File Photo) दिशा सालियान मामले में नया मोड़ (File Photo)

दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 11 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:51 PM IST

दिवंगत दिशा सालियन के पिता सतीश सालियान ने अपने वकील नीलेश ओझा के साथ आज करीब चार घंटे से ज्यादा समय तक CBI अधिकारियों के सामने अपना बयान दर्ज कराया है. 

सतीश सालियान ने याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया था कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप हुआ था और फिर उसकी हत्या की गई थी. इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने CBI को निर्देश दिया कि वह सतीश सालियान द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करे. इस याचिका में एक राजनेता, अभिनेता और कुछ पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाए गए हैं. 

Advertisement

दिशा सालियान ने कुछ वक्त के लिए दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मैनेजर के तौर पर काम किया था और जून 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कुछ दिन पहले ही उनकी भी मौत हो गई थी. मलाड में अपने बारहवीं मंज़िल के अपार्टमेंट से गिरने से दिशा सालियान की मौत हो गई थी. उस समय इसे आत्महत्या का मामला बताया गया.

यह भी पढ़ें: 'मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं,' दिशा सालियान केस में CBI जांच पर बोले आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे ने दी थी सफाई

वहीं इस मामले में अपना नाम जोड़े जाने को लेकर बीते दिन शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने सफाई दी थी. आदित्य ठाकरे ने कहा था कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम करने के लिए लंबे समय से साजिश रची जा रही है. उन्होंने इसकी तुलना राहुल गांधी के खिलाफ चले राजनीतिक अभियान से की.

Advertisement

बता दें, मुंबई पुलिस ने पहले दिशा सालियन की मौत की जांच के लिए एक SIT बनाई थी, लेकिन इसे कथित आत्महत्या का मामला माना गया और दुर्घटनावश हुई मौत के तौर पर दर्ज किया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »