गणतंत्र दिवस पर 'बाला साहेब ठाकरे गोरेवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय प्राणी उद्यान' का उद्घाटन करेंगे सीएम उद्धव ठाकरे

भारत के सबसे बड़े प्राणी उद्यानों में से एक बाला साहेब ठाकरे गोरेवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय प्राणी उद्यान का शुभारंभ 26 जनवरी को सीएम उद्धव ठाकरे करेंगे. कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से शुरू हो गई हैं. 

Advertisement
सीएम उद्धव ठाकरे फाइल (फोटो) सीएम उद्धव ठाकरे फाइल (फोटो)

aajtak.in

  • नागपुर ,
  • 24 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 9:33 PM IST
  • 1914 हेक्टेयर में फैला है ये पार्क 
  • 26 जनवरी को होगा उद्घाटन

महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित बाला साहेब ठाकरे गोरेवाड़ा अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान का शुभारंभ गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने जा रहा है. सीएम उद्धव ठाकरे इस इंटरनेशनल जूलॉजिकल पार्क का उद्घाटन करेंगे. इस पार्क से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि यह पार्क भारत के सबसे बड़े जूलॉजिकल पार्क में शुमार है. 

महाराष्ट्र के वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक एन वासुदेवंसद ने बताया कि बाला साहेब ठाकरे गोरेवाड़ा इंटरनेशनल जूलॉजिकल पार्क 564 हेक्टेयर में फैला हुआ है. यदि गोरेवाड़ा रेस्क्यू सेंटर और गोरेवाड़ा रिजर्व को शामिल कर लिया जाये, तो पार्क का क्षेत्रफल 1914 हेक्टेयर है. उन्होंने बताया कि जूलॉजिकल पार्क में मुख्य भारतीय सफारी है. इसके चार मुख्य केंद्र हैं, जिसमें तेंदुआ, सुस्ती भालू, बाघ और हर्बिवोर शामिल है. 

Advertisement

देखें -आजतक LIVE TV 

उन्होंने बताया कि इस सफारी में राजकुमार नामक बाघ पहला वन्य जीव है. इसे भंडारा जिला से लाया गया था. वहीं इस सफारी में ली नामक बाघिन भी है. इस पार्क में दो और बाघों को लाने की योजना है. सफारी में तेंदुए की संख्या सात होगी, जिसमें दो नर और पांच मादा होंगी. इन वन्य जीवों की खरीद की गई है. केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि दूसरी स्लॉट में छह भालू शामिल होंगे. इसके अलावा 14 नील गाय, चार चित्तीदार हिरण भी होंगे. 

ऑनलाइन होगी बुकिंग
वहीं इस पार्क में घूमने के लिए ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी की गई है. यहां की टिकट दर क्रमश: 100 रुपये, 200 रुपये और 300 रुपये है. उन्होंने बताया कि सफारी का भ्रमण कराने के लिए भी विशेष सुविधा रहेगी. वातानुकूलित बसों की व्यवस्था भी रहेगी. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »