बदलापुर में पांचवीं की छात्रा से स्कूल बस ड्राइवर ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के बदलापुर में पांचवीं की छात्रा से स्कूल बस चालक द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आरोपी जयेश मुने को गिरफ्तार कर 2 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है. घटना के दिन बस में महिला परिचारिका मौजूद नहीं थी. पुलिस ने बस मालिक और स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
आरोपी ड्राइवर चढ़ा पुलिस के हत्थे (Photo- Representative) आरोपी ड्राइवर चढ़ा पुलिस के हत्थे (Photo- Representative)

मिथिलेश गुप्ता

  • बदलापुर,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:09 PM IST

महाराष्ट्र के बदलापुर में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की गंभीर घटना सामने आई है. कक्षा पांचवीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ स्कूल बस चालक द्वारा गलत हरकत किए जाने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने 38 साल के आरोपी जयेश मुने को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 2 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार शाम की है जब स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा बस से घर लौट रही थी. इसी दौरान चालक ने बातचीत के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की. घर पहुंचने के बाद छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद देर रात बदलापुर वेस्ट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को वांगणी इलाके से गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, जयेश मुने पिछले आठ वर्षों से संबंधित बस में चालक के रूप में कार्यरत था.

बस में नहीं थी महिला अटेंडेंट

जांच में यह भी सामने आया कि घटना के दिन बस में महिला परिचारिका (अटेंडेंट) मौजूद नहीं थी, जबकि नियमों के अनुसार छात्रों के परिवहन वाले वाहनों में महिला परिचारिका की उपस्थिति अनिवार्य है. इस मामले में पुलिस ने बस मालिक और स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है.

Advertisement

मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त शैलेश काळे को सौंपी गई है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने अन्य छात्राओं के साथ भी इस तरह की हरकत की है. आरोपी का मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »