'शिंदे ने रोते हुए कहा कि मुझे BJP में शामिल होने दो, वरना मुझे जेल में डाल दिया जाएगा', आदित्य ठाकरे का बड़ा दावा

 महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 'मातोश्री' में आकर जेल जाने के डर से रोए थे. आदित्य ने दावा किया कि तब शिंदे ने कहा था कि वह अगर भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करते हैं तो उन्हें जेल में डाल दिया जाएगा.

Advertisement
एकनाथ शिंदे को लेकर आदित्य ठाकरे ने किया बड़ा दावा एकनाथ शिंदे को लेकर आदित्य ठाकरे ने किया बड़ा दावा

ऋत्विक भालेकर

  • मुंबई,
  • 14 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 3:05 AM IST

महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे गुरुवार को 'मुंबई तक' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर बड़ा दावा किया. आदित्य ठाकरे ने कहा, 'सीएम एकनाथ शिंदे ने मतोश्री आकर हमारे सामने रोते हुए कहा कि मुझे बीजेपी के साथ गठबंधन करने दो, वरना मुझे सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा, यह मेरी जेल जाने की उम्र नहीं है.'

Advertisement

लालच देकर तोड़ी पार्टी

आदित्य ने कहा कि जब उद्धव ठाकरे की सर्जरी हुई और वह खराब दौर से गुजर रहे थे, तब एकनाथ शिंदे ने हमारे विधायकों को लालच देकर पार्टी को तोड़ने की साजिश रची. आदित्य ने कहा कि 'यहां तक, कुछ विधायकों ने भी हमें बताया कि एकनाथ शिंदे अक्सर गायब रहते हैं और अपने फार्महाउस पर जाते रहते हैं. उनका फोन नहीं लग रहा है. साथ ही वह कई विधायकों को पैसे भी दे रहे हैं. उसकी जांच होनी चाहिए. अगर वह दिल्ली या अहमदाबाद जा रहे हैं.'

बीजेपी पर निशाना

आदित्य ने बीजेपी का नाम लिए बगैर हमला करते हुए कहा, 'हमारा हिंदुत्व हिंसक नहीं है. हम गायों को नहीं काटते और राजनीति के लिए दंगे नहीं भड़काते, जैसा कि उत्तर प्रदेश में हाल ही में एक घटना हुई थी. हम सभी जानते हैं कि हिंसक हिंदुत्व का इस्तेमाल चुनावी राजनीति के लिए कौन कर रहा है. महाराष्ट्र भाजपा के पास अभी सभी आयातित नेता हैं. मुझे बीजेपी के वो पुराने नेता नहीं दिखते जिन्होंने पार्टी के लिए अपना पसीना और खून दिया.'

Advertisement

 भाई का किया जिक्र
आदित्य ने कहा कि पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के संबंधों में एक शालीनता और सौम्यता होती थी, लेकिन हमने हाल के दिनों में राजनीति में उस संस्कृति को खो दिया है. पूर्व कैबिनेट मंत्री आदित्य ने कहा कि अगर मैंने सक्रिय राजनीति में प्रवेश नहीं किया होता तो कोविड संकट के दौरान हमने प्रशासन को संभालने के लिए जिस तरह का काम किया, हमारी उस क्षमता के बारे में लोगों को कैसे पता चलता.

भाई का जिक्र करते हुए आदित्य ने कहा, 'तेजस ठाकरे अपने नेचर ट्रेल्स में व्यस्त हैं और उन्होंने कई प्रजातियों की खोज की है. सबसे अच्छी बात यह है कि वह अपने शोध के दौरान जानता है कि कौन क्या है. इसलिए मुझे नहीं लगता कि वह काम करने के लिए राजनीति में आना चाहते हैं.'

शिंदे के पास अपने हैलीपैड

सीएम शिंदे पर निशाना साधते हुए आदित्य ने कहा, 'अगर सीएम एकनाथ शिंदे कहते हैं कि उनके ऑटोरिक्शा ने मर्सिडीज को पीछे छोड़ दिया है, तो मैं उनसे पूछता हूं कि उन्होंने हमारी तिपहिया वाली ऑटोरिक्शा सरकार को क्यों छोड़ा. यह अच्छी बात है कि वह खुद को एक ऑटोरिक्शा चालक बताते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से ये वही हैं जिनके गांवों में सड़कें नहीं हैं लेकिन अपने लिए दो हेलीपैड हैं.'

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »