MP चुनाव: राहुल बोले- कर्ज माफ नहीं किया तो 11वें दिन बदलेगा कांग्रेस का CM

राहुल गांधी ने यहां रैली को संबोधित करने से पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना भी की. राहुल गांधी ने यहां रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर हमला बोला.

Advertisement
उज्जैन रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो, INC INDIA) उज्जैन रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो, INC INDIA)

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 29 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST

मध्य प्रदेश चुनाव के लिए प्रचार करने उज्जैन पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने इस दौरान एक बड़ा ऐलान भी किया, राहुल ने कहा कि अगर उनकी सरकार मध्य प्रदेश में बनती है तो वह 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ करेंगे.

राहुल गांधी ने यहां तक कहा कि अगर 10 दिन में मुख्यमंत्री ने कर्ज माफ नहीं किया, तो 11वें दिन वह मुख्यमंत्री को बदल देंगे. 11वें दिन हम दूसरा मुख्यमंत्री लाएंगे और वह किसानों का कर्ज माफ करेगा.

Advertisement

राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में एक गरीब महिला जो बिल के पैसे नहीं दे पाई, तो सरकार उसे पकड़कर जेल में डाल देती है. लेकिन इतने लोग हजारों करोड़ रुपये लेकर देश छोड़कर भाग गए ये लोग कुछ नहीं कर पाए.

कांग्रेस अध्यक्ष बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेहुल चोकसी, विजय माल्या और नीरव मोदी को भाई कहते हैं. लेकिन हमारे लिए गरीब महिला बहन है. मोदी सरकार ने अमीरों का 3.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया, लेकिन गरीबों के लिए कुछ नहीं किया.

जेटली ने विजय माल्या को भगाया

वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विजय माल्या देश छोड़ने से पहले वित्त मंत्री से मिलता है. उन्होंने कहा कि मेहुल चोकसी ने अरुण जेटली की बेटी के अकाउंट में पैसे डलवाए. बीजेपी और संघ वाले देश के गरीबों की जेब से पैसा निकाल कर अमीरों को दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये कर शिप्रा नदी की सफाई की है, लेकिन शिप्रा नदी का पानी पीने लायक नहीं है. अगर किसी मंत्री को पानी पिला दिया, तो मंत्री ही बेहोश हो जाएगा.

Advertisement

बीजेपी वाले आपके पकोड़े भी ले जाएंगे

राहुल गांधी बोले कि अगर आप पकोड़े तलोगे, तो भी बीजेपी वाले आपके पैसे ले जाएंगे. ये लोग आपका तेल और पकोड़े दोनों ही ले जाएंगे. आपको बता दें कि राहुल गांधी ने इस रैली को संबोधित करने से पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा की. रैली के दौरान भी वह माथे पर तिलक-टीका लगाए हुए दिखे.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी वाले धर्म की बात करते हैं, लेकिन इन लोगों का धर्म ही भ्रष्टाचार है. उन्होंने कहा कि आज हर जगह Made In China लिखा हुआ है, यहां तक की टेक्सटाइल इंडस्ट्री में Made In Bangladesh आगे निकल गया है.

उन्होंने कहा कि शिवराज चौहान जहां भी जाते हैं घोषणा करते हैं, 20,000 घोषणाएं की मगर यहां की टेक्सटाइल इंस्डस्ट्री को ख़त्म कर दिया. राहुल ने कहा कि बीजेपी वाले पूरे दिन उल्टी-सीधी बात करते हैं, लेकिन काम की बात कोई नहीं करता है. बीजेपी वाले किसानों पर गोली चलाकर जेल में डाल देते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि OROP पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ बोलते हैं. इन लोगों ने जम्मू-कश्मीर को जला दिया.

'चौकीदार चोर है'

राफेल मामले पर राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30,000 करोड़ रुपये अनिल अंबानी की जेब में डाले. उन्होंने HAL से कॉन्ट्रैक्ट छीन कर अपने दोस्त अनिल अंबानी को दे दिया, उनकी कंपनी के पास विमान बनाने का कोई अनुभव नहीं है. राफेल की जांच जब सीबीआई करने लगी तो आधी रात को नरेंद्र मोदी ने सीबीआई डायरेक्टर है. इस दौरान राहुल गांधी ने रैली में 'चौकीदार चोर है' के नारे भी लगवाए.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »