मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक बृजेन्द्र राठौर का कोरोना से निधन

बृजेंद्र सिंह राठौर को झांसी के अस्पताल में हालात नहीं सुधरने पर उन्हें एयर एंबुलेंस के ज़रिए भोपाल शिफ्ट किया गया था. यहां उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था.

Advertisement
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक बृजेन्द्र राठौर का निधन (फाइल फोटो) कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक बृजेन्द्र राठौर का निधन (फाइल फोटो)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 02 मई 2021,
  • अपडेटेड 12:09 AM IST
  • पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर दी जानकारी
  • कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक बृजेन्द्र राठौर का निधन
  • 15 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हुए थे विधायक

पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर 15 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद वह घर में ही आइसोलेट रहे, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर वह झांसी के एक निजी हास्पिटल में भर्ती हो गए थे. झांसी के अस्पताल में हालात नहीं सुधरने पर उन्हें एयर एंबुलेंस के ज़रिए भोपाल शिफ्ट किया गया था. यहां उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. उनके निधन पर कांग्रेस के कई नेताओं ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है. 

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'पूर्व मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह राठौर के दुखद निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक व व्यथित करने वाला है. वे मेरे बेहद प्रिय होकर, सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी व पार्टी के प्रति बेहद निष्ठावान व समर्पित थे. उनका निधन कांग्रेस परिवार व मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है. परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.


बृजेन्द्र सिंह राठौर ने कुल पांच विधानसभा चुनाव जीते थे. 1993, 1998, 2003, 2008 और 2018 विधानसभा चुनाव में बृजेन्द्र सिंह राठौर को जीत मिली थी. 2018 में पांचवीं बार जीतने के बाद उन्हें कमलनाथ सरकार में आबकारी मंत्री बनाया गया था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »