राहुल के 'मोबाइल बनाएंगे' बयान पर बोले शिवराज- पतली पिन का चार्जर बनाया?

राहुल गांधी इन दिनों हर शहर में मोबाइल के लिए 'मेड इन चित्रकूट', 'मेड इन मंदसौर' जैसे बयान दे रहे हैं, जिस पर मुख्यमंत्री शिवराज ने पलटवार करते हुए कहा कि अमेठी में आज तक एक चार्जर तक नहीं बना.

Advertisement
शिवराज सिंह चौहान (फाइल, एजेंसी) शिवराज सिंह चौहान (फाइल, एजेंसी)

सुरेंद्र कुमार वर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 4:51 PM IST

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के राहुल गांधी के एक महीने पुराने ट्वीट पर करारा प्रहार करने के बाद अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी राहुल पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस अमेठी में 70 साल में एक चार्जर भी नहीं बना पाई.

2 दिन के के दौरे पर गए राहुल ने गुरुवार को चित्रकूट में 'मेड इन चित्रकूट' की बात करते हुए कहा था, 'मैं वो दिन देखना चाहता हूं, जब चीन के युवा सेल्फी लें और फोन के पीछे देखकर सोचें कि यह चित्रकूट जगह कहां हैं. जहां ये फोन बन रहा है.'

Advertisement

इससे पहले राहुल ने 18 सितंबर को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित कार्यकर्ता संवाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था, 'आपके हाथ में जो मोबाइल है, वह 'मेड इन चाइना' है. यदि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो हम 'मेड इन भोपाल' और 'मेड इन मध्य प्रदेश' मोबाइल बनाएंगे.'

राहुल के 'मेड इन चित्रकूट', 'मेड इन भोपाल', 'मेड इन मध्य प्रदेश' और 'मेड इन मंदसौर' से जुड़े कई बयानों के बाद राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए उन पर करारा प्रहार किया.

उन्होंने कहा कि 'मेड इन मध्य प्रदेश' मोबाइल, 'मेड इन चित्रकूट' मोबाइल, BHEL के मोबाइल, पता नहीं राहुलजी और कहां-कहां मोबाइल बनाने की फैक्ट्री लगाने वाले है! राहुलजी आज भले कुछ भी बोल रहे हैं, पर सच्चाई ये है कि पिछले 70 सालों में 'मेड इन अमेठी' लिखा हुआ 'पतली पिन का चार्जर' भी नहीं बना पाए!'

Advertisement
6 जून को मंदसौर दौरे के दौरान राहुल गांधी ने कहा था, 'मेरा सपना है कि 5-7 साल बाद जब मैं यहां आऊं और जब हम अपने मोबाइल की तरफ देखें तो उस पर मेड इन मंदसौर लिखा आ रहा हो. नरेंद्र मोदी और सिंह इस सपने को पूरा नहीं कर सकते, इसे सिर्फ कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ही सच कर सकते हैं.'

राहुल लंबे समय में देश में रोजगार की कमी को लेकर सवाल उठाते रहे हैं. उनका कहना है कि देश में रोजगार लगातार कम होता जा रहा है. उनकी सरकार आई तो रोजगार बढ़ेगा.

इससे पहले शुक्रवार को ही राहुल को उन्हीं के अंदाज में जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि मूर्खता की एकमात्र जगह है जिसे कांग्रेस कहते हैं. भारत के 'टुकड़े टुकड़े गैंग', माओवादियों, नकली कार्यकर्ताओं और भ्रष्ट लोगों का समर्थन करो. जिन लोगों ने ईमानदारी और मेहनत से काम किया उन्हें बदनाम करो. राहुल गांधी की कांग्रेस में आपका स्वागत है.

भीमा कोरेगांव हिंसा पर अपने तीसरे ट्वीट में अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक पुराने ट्वीट पर जवाब दिया. राहुल ने अपने उस ट्वीट में कहा था कि भारत में एक एनजीओ के लिए सिर्फ एक जगह है जिसे आरएसएस कहते हैं. बाकी सभी एनजीओज को बंद कर देना चाहिए. सभी कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दो और उन्हें गोली से भून दो जो शिकायत करते हैं. न्यू इंडिया में स्वागत है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »