MP के सहकारिता मंत्री का ऐलान- नहीं खरीदूंगा 'मेड इन चाइना' सामान

मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने चीन में बनी चीजों का बहिष्कार करने का ऐलान किया है. विश्वास सारंग की मानें तो चीन में बने प्रोडक्ट का बायकॉट करने से चीन को कड़ा संदेश तो जाएगा ही वहीं बड़ी संख्या में ऐसा करने से चीन की आर्थिक नाकेबंदी की जा सकेगी.

Advertisement
विश्वास सारंग विश्वास सारंग

प्रियंका झा / रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 04 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

जहां एक तरफ चीन ने बांध बनाने के लिए ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी का पानी रोक लिया है तो वहीं दूसरी ओर भारत में इन दिनों चीन में बने उत्पादों को बायकॉट करने की मुहिम जोरों से चल रही है. इस बीच मध्य प्रदेश के मंत्री ने ऐलान किया है कि वो खुद चीन में बनी चीजों का बहिष्कार करेंगे.

मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने चीन में बनी चीजों का बहिष्कार करने का ऐलान किया है. विश्वास सारंग की मानें तो करने से चीन को कड़ा संदेश तो जाएगा ही वहीं बड़ी संख्या में ऐसा करने से चीन की आर्थिक नाकेबंदी की जा सकेगी.

Advertisement

त्यौहार के वक्त भारत के बाजार चीनी सामानों से पट जाते हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह है उनका सस्ता होना लेकिन मंत्री सारंग ने कहा है कि वे चीन में बना कोई भी सामान नहीं खरीदेंगे. उन्होंने बताया कि वे अपने समर्थकों से भी चीन में बनी चीजें नहीं खरीदने को कहेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement