कमलनाथ सरकार बनाएगी 1000 गोशाला, कोई भी ले सकेगा गाय को गोद

मंत्री लाखन सिंह यादव ने बताया कि इसके बाद उनके विभाग ने प्रोजेक्ट गोशाला के तहत एक प्रस्ताव ये बनाया गया है कि यदि कोई व्यक्ति चाहे तो गोशाला गोद लेकर उसमें मौजूद गायों की सेवा कर सकता है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 10 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 2:49 PM IST

  • राज्य में कोई भी गाय को गोद ले सकेगा
  • सरकार ने 1000 गोशाला बनाने की योजना बनाई

मध्य प्रदेश में सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों से परेशान सरकार अब जल्द ही ऐसा प्रस्ताव ला रही है जिसके तहत सूबे में अब कोई भी गाय को गोद ले सकेगा. पशुपालन मंत्रालय ने ये प्रस्ताव तैयार किया है. दरअसल, कमलनाथ सरकार ने प्रोजेक्ट गोशाला के तहत पहले चरण में 1000 गोशाला बनाने की योजना बनाई है, जिसमें सड़कों पर घूमने वाले लावारिस मवेशियों को रखा जाएगा.

Advertisement

पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने आजतक से फोन पर बात करते हुए योजना के बारे में बताया कि प्रोजेक्ट गोशाला की घोषणा के बाद उनसे कई स्वयंसेवियों और संस्थाओं के अलावा कई धार्मिक संगठनों ने संपर्क किया और गोशाला में गायों की सेवा करने की इच्छा जताई.  

लाखन सिंह यादव ने बताया कि इसके बाद उनके विभाग ने प्रोजेक्ट गोशाला के तहत एक प्रस्ताव ये बनाया गया है कि यदि कोई व्यक्ति चाहे तो गोशाला गोद लेकर उसमे मौजूद गायों की सेवा कर सकता है. इसके लिए 20 रुपये प्रति गाय प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा.  

इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति गोशाला ना लेकर सीमित संख्या में गायों को गोद लेना चाहता है तो उसके लिए 30 रुपये प्रति गाय प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा. लेकिन उसमें शर्त है कि व्यक्ति के पास गायों को रखने के लिए खुद की ज़मीन या गोशाला होनी चाहिए और उसमें साफ सफाई की उचित व्यवस्था होनी चाहिए.  

Advertisement

मंत्री लाखन सिंह यादव के मुताबिक फिलहाल ये दोनों प्रस्ताव तैयार हैं. दो दिन बाद जब वो दौरे से वापस भोपाल आएंगे तो विभाग के अफसरों के साथ मिलकर इसपर अंतिम मुहर लगा दी जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement