मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में गांव वालों ने की जज की पिटाई

जिसकी वजह से ट्रक का ड्राइवर अचानक से ब्रेक लगाने में कामयाब नहीं हो सका और ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. ट्रक की इस जोरदार टक्कर के बाद कार हाइवे पर घिसटते हुए पास ही पर खड़े एक बच्चे से टकरा गई.

Advertisement
मध्यप्रदेश मेप मध्यप्रदेश मेप

अमित रायकवार / रवीश पाल सिंह

  • मध्यप्रदेश ,
  • 24 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 10:36 AM IST

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के सुंठी गांव के फोरलेन हाइवे पर शनिवार को एक कार ने 11 साल के लड़के को टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार हाइवे पर चलते चलते अचानक से एक ट्रक के सामने आकर रुक गई. जिसकी वजह से ट्रक का ड्राइवर अचानक से ब्रेक लगाने में कामयाब नहीं हो सका और ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. ट्रक की इस जोरदार टक्कर के बाद कार हाइवे पर घिसटते हुए पास ही पर खड़े एक गई. जिसकी वजह से 11 साल का बच्चा साहिल गेहलोत बुरी तरह घायल हो गया. इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. गुस्साए गांव वालों ने कार में सवार एक शख्स की जमकर पिटाई कर दी.

Advertisement

गांव वालों ने जज की जमकर की धुनाई
मौके पर मौजूद गांव वालों की मानें तो गलती कार चलाने वाले शख्स की थी. गांव वालों के मुताबिक कार को चलाने वाले मंदसौर के जिला अतिरिक्त जयवर्धन गुप्ता थे. गांव वालों ने उनके नशे में धुत्त होने का आरोप भी लगाया. और वो काफी देर तक कार से बाहर भी नहीं आ पा रहे थे. इस घटना के बाद गांव वालों का गुस्सा फूट गया और उन्होंने जज साहब की जमकर धुनाई कर दी. यहां तक की उनके कपड़े तक फाड़ डाले. जैसे तैसे कुछ लोगो ने जज  को बचाया और पुलिस को बुलाया.

गांव वालों ने कार को भी पहुंचाया नुकसान
गांव वालों का गुस्सा जज  की पिटाई से ही शांत नहीं हुआ. और उनका की कार पर भी निकाला. कार को गांव वालों ने नीमच फोरलेन हाइवे पर उलटा कर दिया और हाइवे को जाम कर दिया. जिससे वहां थोड़ी देर के लिए जाम लग गया. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जैसे-तैसे जज साहब को वहां से निकाला और अपने साथ ले गए

Advertisement

घायल बच्चा अस्पताल में भर्ती
उधर कार की टक्कर से घायल बच्चे को पहले तो परिवार वाले जिला लेकर गए लेकिन सिर में गंभीर चोंट आने के कारण डॉक्टरों ने उसे बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जिसके बाद परिजन उसे राजस्थान के उदयपुर ले गए. इस मामले के बाद पुलिस और प्रशासन ने इस पुरे मामले में फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए रखी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »