कोरोना संकट: मध्य प्रदेश में 24 घंटे में 1000 से अधिक केस, कुल आंकड़ा 42 हजार से अधिक

मध्य प्रदेश में कोरोना संकट लगातार बढ़ता जा रहा है. राज्य में अभी भी रोज 20 हजार के करीब टेस्ट किए जा रहे हैं, साथ ही कुल टेस्ट की संख्या दस लाख के करीब हो गई है.

Advertisement
देश में जारी है कोरोना का संकट (PTI) देश में जारी है कोरोना का संकट (PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST
  • मध्य प्रदेश में जारी है कोरोना का संकट
  • 24 घंटे में एक हजार से अधिक केस सामने
  • एक दिन में 17 लोगों ने गंवाई अपनी जान

देश में कोरोना वायरस का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. गुरुवार को मध्य प्रदेश में कोरोना के एक हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं. बीते 24 घंटों में 17 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है. इसी के साथ राज्य में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा अब साढ़े 42 हजार को पार कर गया है.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में बीते 24 घंटों में 1014 नए मरीज सामने आए हैं. मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 42 हजार 614 हो गई है. सबसे ज्यादा 188 मरीज इंदौर में मिले हैं और यहां मरीजों की कुल संख्या 9257 हो गई है. वहीं भोपाल में 110 नए मरीज मिले हैं, इस तरह यहां कुल मरीजों की संख्या 8071 हो गई है. 

Advertisement


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में बीते 24 घंटों में संक्रमित 17 मरीजों की मौत हो गई है और मरने वाले मरीजों की कुल संख्या 1065 हो गई है. अब तक इंदौर में 340 और भोपाल में 236 मरीज की मौत हो चुकी है. राज्य में कुल 31835 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, इस समय संक्रमित मरीजों की संख्या 9718 है.

राज्य में अबतक कुल 9.72 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में करीब 20 हजार से अधिक टेस्ट किए गए. मध्य प्रदेश से इतर तमिलनाडु में भी गुरुवार को 5835 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 119 लोगों की जान गई है, जिससे कुल मौतों का आंकड़ा 5300 से अधिक हो गया है.

 

तमिलनाडु में अब कुल केस की संख्या 3.20 लाख है, जबकि 55 हजार के करीब एक्टिव केस हैं. राज्य में 2.61 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं. अगर टेस्टिंग की बात करें तो तमिलनाडु सबसे आगे है, अबतक यहां पर 35 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »