MP: एक ही दिन में बढ़े कोरोना के 1390 केस, हेल्थ बुलेटिन पर सवाल

स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन में कोरोना के नए मामलों की संख्या 23 थी लेकिन कुल संक्रमितों का जो आंकड़ा मंगलवार 13 जुलाई के हेल्थ बुलेटिन में था, उसमें सोमवार यानी 12 जुलाई के मुकाबले 1390 मरीज अधिक थे.

Advertisement
मरीजों की संख्या में अंतर से बुलेटिन पर उठ रहे सवाल (प्रतीकात्मक तस्वीरः पीटीआई) मरीजों की संख्या में अंतर से बुलेटिन पर उठ रहे सवाल (प्रतीकात्मक तस्वीरः पीटीआई)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 14 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 7:35 AM IST
  • कोरोना वायरस से संक्रमण के 23 नए मामले सामने आए
  • बुलेटिन में एक दिन पहले की अपेक्षा बढ़ गए 1390 संक्रमित

मध्य प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की सूची में अभी एक दिन पहले ही 1478 मौतें जोड़ी गई थीं. इसके एक दिन बाद ही सरकार की ओर से जारी की गई हेल्थ बुलेटिन में कोरोना संक्रमितों की तादाद 1390 बढ़ गई. मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में दर्शाए गए आंकड़ों में ये अंतर चर्चा के केंद्र में आ गया है. प्रदेश सरकार की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

Advertisement

हैरानी की बात तो यह है कि खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यह बात बोल चुके हैं कि कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ गई है. कोरोना महामारी अब नियंत्रण में है. मंगलवार यानी 13 जुलाई को प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्थ बुलेटिन जारी हुई तो वह सीएम के बयान का मानों विरोध कर रही हो. कोरोना हेल्थ बुलेटिन में नए केस महज 23 ही थे.

स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन में कोरोना के नए मामलों की संख्या 23 थी लेकिन कुल संक्रमितों का जो आंकड़ा मंगलवार 13 जुलाई के हेल्थ बुलेटिन में था, उसमें सोमवार यानी 12 जुलाई के मुकाबले 1390 मरीज अधिक थे. 12 जुलाई को जारी हेल्थ बुलेटिन में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7 लाख 90 हजार 193 था जबकि 13 जुलाई को कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 7 लाख 91 हजार 583 हो गया.

Advertisement

यानी 12 जुलाई और 13 जुलाई के हेल्थ बुलेटिन में कुल संक्रमितों के आंकड़े में 1390 मरीज जुड़ गए जबकि नए मरीज़ की संख्या 23 बताई गई है. इनमें से 11 भोपाल, 4 इंदौर, 2 सागर, 2 ग्वालियर के अलावा जबलपुर, निवाड़ी, राजगढ़, सीहोर और सिवनी में एक-एक केस सामने आए हैं. हालांकि हेल्थ बुलेटिन में कहीं इस बात का जिक्र नहीं है कि ये मरीज कौन से जिलों से सामने आए हैं. यह भी स्पष्ट नहीं लिखा गया है कि इतने मरीज कुल संक्रमितों के आंकड़े में कैसे जुड़ गए?

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »