बीजेपी विधायक ने सोनू सूद से मांगी मदद, कांग्रेस ने कसा तंज

मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद कर सुर्खियों में आए फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद से बीजेपी विधायक ने मध्य प्रदेश के लोगों को वापस लाने के लिए मदद मांगी है. वहीं कांग्रेस ने इस पर तंज कसा है.

Advertisement
अभिनेता सोनू सूद (फोटो-PTI) अभिनेता सोनू सूद (फोटो-PTI)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 03 जून 2020,
  • अपडेटेड 10:09 AM IST

  • बीजेपी विधायक ने सोनू सूद से मांगी मदद
  • कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार पर कसा तंज

लॉकडाउन की वजह से इन दिनों मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद कर सुर्खियों में आए फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद से बीजेपी विधायक ने मध्य प्रदेश के लोगों को वापस लाने के लिए मदद मांगी है. वहीं कांग्रेस ने इस पर तंज कसा है.

दरअसल, रीवा से विधायक और पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने 1 जून को फ़िल्म अभिनेता सोनू सूद को ट्वीट कर मुंबई में फंसे रीवा और सतना के निवासियों की सूची भेजी थी. राजेन्द्र शुक्ल ने ट्वीट कर लिखा था, 'सोनू सूद जी ये रीवा/सतना मप्र निवासी काफी दिनों से मुंबई में फंसे हुए हैं और अभी तक वापस नहीं पहुंच पाए हैं. कृपया इनको वापस लाने में हमारी मदद करें.

Advertisement

राजेन्द्र शुक्ल के ट्वीट पर एक्टर सोनू सूद ने मंगलवार रात को जवाब दिया और लिखा 'सर, अब कोई भी कहीं नहीं फंसेगा. आपके प्रवासी भाई कल आपके पास भेज देंगे सर. कभी MP आया तो पोहा जरूर खिलाना.

इसके बाद राजेन्द्र शुक्ल ने सोनू सूद को एक और ट्वीट किया और उनको धन्यवाद करते हुए लिखा कि 'धन्यवाद सोनू सूद, विन्ध्य की पावन भूमि में आपका हमेशा स्वागत है. मुंबई में अभी बचे हुए 168 में से करीब 55 लोगों को भिजवा दिया गया है, करीब 113 लोग बचे हुए हैं जिन्हें सकुशलता से भिजवाने के लिए मैं आपको अग्रिम धन्यवाद व भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं.'

सरकार की बजाय एक्टर से मांगनी पड़ी मदद- कांग्रेस

राजेन्द्र शुक्ल के रीवा और सतना के मुंबई में फंसे निवासियों के लिए सोनू सूद से मदद मांगने पर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार पर तंज कसा है.

Advertisement

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने मंगलवार रात ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मध्य प्रदेश की कड़वी सच्चाई को उजागर करता राजेंद्र शुक्ल का यह ट्वीट. शिवराज जी देख लीजिए पूर्व मंत्री एवं वर्तमान रीवा से भाजपा विधायक को आपकी सरकार पर भरोसा नहीं रहा तो उन्हें मुंबई में फंसे प्रवासी मज़दूरों के लिए मज़बूरी में एक्टर सोनू सूद से मदद लेनी पड़ रही है'.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement