शहर के अंदर घुस आया जंगली हाथी, दहशत में आ गए लोग... बाहर खदेड़ने में जुटी वन विभाग की टीम

झारखंड की राजधानी रांची में आज शुक्रवार की सुबह एक जंगली हाथी शहर में घुस गया. इससे लोगों के बीच दहशत फैल गई. शहर में हवाई नगर समेत कई इलाकों में हाथी के घूमने की सूचना वन विभाग की टीम को दी गई. जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम को हाथी को शहर से निकालने के लिए तैनात किया गया.

Advertisement
रांची के रिहायशी इलाके में घुसा हाथी. (Photo: Representational) रांची के रिहायशी इलाके में घुसा हाथी. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • रांची,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:03 PM IST

झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली हाथी अचानक शहर के रिहायशी इलाके में घुस आया. स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया और कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए.

एजेंसी के अनुसार, वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि हाथी सुबह करीब 5 बजे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी के पास देखा गया. इसके बाद यह हवाई नगर इलाके में घूमता रहा, जिससे आसपास के लोगों में डर फैल गया. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को सुरक्षित तरीके से शहर से बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए.

Advertisement

रांची के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर (DFO) श्रीकांत वर्मा ने बताया कि हाथी संभवतः अपने सामान्य रास्ते से भटककर शहर में आ गया. उन्होंने कहा कि सुबह का समय होने और स्कूल खुलने के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है. 

वन विभाग की टीम लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है और उसे बिना नुकसान पहुंचाए जंगल की ओर वापस भेजने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: हाथी ने 100 साल के पुजारी को कुचलकर ले ली जान, बहराइच में 12 घंटे में दूसरी मौत

अधिकारियों के अनुसार, इस क्षेत्र में हाथियों का आना कोई नई बात नहीं है. अक्सर हाथी हल्हू वन क्षेत्र से निकलकर धुर्वा डैम तक पहुंच जाते हैं. हालांकि, इस बार हाथी का शहर के भीतर घुस आना लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया है.

Advertisement

हाल ही में हेमंत सोरेन ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई थी. उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ महीनों में राज्य के विभिन्न जिलों में हाथियों के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है, जो गंभीर चिंता का विषय है.

हाथियों के हमलों में हो चुकी 27 लोगों की मौत

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, चाईबासा, जमशेदपुर, लोहरदगा, गुमला और दुमका जैसे जिलों में हाल के महीनों में करीब 27 लोगों की मौत हाथियों के हमलों में हुई है. इस स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए ठोस और प्रभावी योजना तैयार की जाए.

फिलहाल वन विभाग की टीम स्थिति को नियंत्रण में लाने में जुटी हुई है. लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें और हाथी के पास जाने या उसे उकसाने से बचें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »