बंगाल: जेल से रिहा हुए झारखंड के तीनों कांग्रेस विधायक, बोले- 'दीदी' से मिलेंगे

सोमवार को कांग्रेस विधायक राजेश और नमन को लाने के लिए खुद इरफान अंसारी जेल के बाहर पहुंचे थे. जेल से निकलने के बाद राजेश कच्छप ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत हम लोगों को फंसाया गया है. उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को झारखंड में आदिवासी दिवस के लिए वे लोग साड़ी, फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए जर्सी खरीदने के लिए कोलकाता गए थे.

Advertisement
कांग्रेस के तीनों विधायकों ने एक-दूसरे को माला पहनाई. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तीनों विधायकों ने एक-दूसरे को माला पहनाई. उन्होंने कहा कि

बैधनाथ झा

  • हावड़ा,
  • 22 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 11:14 PM IST

झारखंड कांग्रेस के दो और विधायकों को 24 दिन बाद हावड़ा की जेल से रिहा कर दिया गया है. कांग्रेस के तीन विधायक 30 जुलाई को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 50 लाख नकदी के साथ पकड़े गए थे. शनिवार को सबसे पहले कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी को रिहा किया गया था. उसके बाद सोमवार शाम राजेश कच्छप और नमन विक्सल की रिहाई हुई. कांग्रेस विधायकों का कहना है कि उन्हें साजिशन फंसाया गया है. वे ममता बनर्जी से मुलाकात कर साजिश के बारे में बताएंगे.

Advertisement

सोमवार को कांग्रेस विधायक राजेश और नमन को लाने के लिए खुद इरफान अंसारी जेल के बाहर पहुंचे थे. जेल से निकलने के बाद राजेश कच्छप ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत हम लोगों को फंसाया गया है. उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को झारखंड में आदिवासी दिवस के लिए वे लोग साड़ी, फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए जर्सी खरीदने के लिए कोलकाता गए थे, लेकिन उनलोगों को बेवजह फंसा दिया गया. 

दीदी को गुमराह किया गया: कांग्रेस विधायक

कांग्रेस विधायक ने कहा कि पिछले 22 सालों से वह कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं. कांग्रेस ने उन्हें सम्मान दिया है. किसी दूसरे पार्टी में जाने का सवाल ही नहीं उठता है. उन्होंने कहा कि अब वे लोग जेल से बाहर निकले हैं. पूरी घटना के पीछे किसकी साजिश है, इसका पता लगाएंगे. वहीं, इरफान अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उन लोगों के अच्छे संबंध हैं. दीदी को किसी ने गुमराह किया था. वे लोग जल्द ही दीदी से मिलेंगे और पता लगाएंगे कि ऐसा करने के पीछे क्या मकसद था. 

Advertisement

अभी दो आरोपी जेल में बंद हैं...

वहीं, इस मामले में दो और आरोपी चंदन कुमार और कुमार प्रतीक अभी भी जेल हिरासत में हैं. गौरतलब है कि 30 जुलाई की रात पांचला थाना अंतर्गत रानीहाटी मोड़ पर ग्रामीण पुलिस ने झारखंड के तीनों विधायकों समेत कुल पांच लोगों को करीब 50 लाख नकदी के साथ गिरफ्तार किया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईडी को जांच सौंपी गई थी. ये सभी जेल हिरासत में थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »