प्रेमी को पुलिस ने पकड़ लिया... गर्लफ्रेंड मोबाइल टावर पर चढ़ गई, बोली- उसे रिहा करो, तब उतरूंगी

झारखंड के बोकारो के एक गांव में एक लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ी हुई थी. दरअसल, उसके बॉयफ्रेंड को पुलिस ने पकड़ लिया था. लड़की की डिमांड थी कि पहले उसके बॉयफ्रेंड को छोड़ा जाए, वह तभी टावर से नीचे उतरेगी. इस मामले की खबर सुनकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लड़की को समझाना शुरू किया.

Advertisement
बॉयफ्रेंड के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गई प्रेमिका. (Photo: Screengrab) बॉयफ्रेंड के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गई प्रेमिका. (Photo: Screengrab)

संजय कुमार

  • बोकारो,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

झारखंड के बोकारो में एक युवती अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी. उसके परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने तलाश शुरू की तो युवती को उसके प्रेमी के साथ रांची से पकड़ लिया. इस दौरान प्रेमी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसी के बाद युवती प्रेमी को रिहा करने की मांग करते हुए मोबाइल टावर पर जाकर चढ़ गई. लोगों ने देखा पूरे गांव में हड़कंप मच गया.

Advertisement

ये कहानी झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र की है. मंगलवार को यहां उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती अपने प्रेमी की रिहाई की डिमांड करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गई. युवती ललपनिया पंचायत के तिलैया गांव की रहने वाली है. दरअसल, वह अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी. इसी के बाद से शिकायत मिलने पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

चार दिन पहले पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को रांची से बरामद किया था. इसके बाद युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बस इसी बात से युवती नाराज थी. वह अपने प्रेमी को छोड़ देने की मांग को लेकर ढेंढे गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई. लोगों ने जब देखा तो पूरे गांव में खबर फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

यह भी पढ़ें: बलिया में हाई-वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी को बुलाने की जिद पर 24 घंटे तक मोबाइल टावर पर चढ़ी रही बिहार की महिला, नीचे पुलिसवाले मान-मनौवल करते रहे

Advertisement

भीड़ में मौजूद कई लोग मोबाइल कैमरे से तस्वीरें लेने लगे और वीडियो बनाना शुरू कर दिया. देखते ही देखते मौके पर गांव के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. कई लोगों ने आवाज देकर युवती से नीचे उतर आने को कहा, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी. युवती अपने प्रेमी की रिहाई की मांग पर अड़ी हुई थी.

लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी. आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती को समझाना शुरू किया. बेरमो अनुमंडल के एसडीपीओ रबिन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस पहुंची थी. प्रशासनिक अधिकारी भी टावर के पास पहुंच चुके थे. अधिकारियों ने युवती को सुरक्षित तरीके से नीचे उतारने के लिए कोशिश शुरू की. यह खबर लिखे जाने तक लोगों की भीड़ के बीच पुलिस अधिकारी युवती को समझाने में लगे हुए थे. वहीं युवती की डिमांड थी कि पहले उसके प्रेमी को रिहा किया जाए, इसी के बाद वह टावर से नीचे उतरेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »