झारखंड में 24 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या, विधवा समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस की ओर से बताया गया है कि मोबाइल फोन को लेकर एक विधवा और युवक के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद गांव के लोगों ने मिलकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला.

Advertisement
झारखंड में युवक की पीट-पीटकर हत्या झारखंड में युवक की पीट-पीटकर हत्या

aajtak.in

  • रांची,
  • 07 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 7:31 AM IST

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में एक विधवा समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया है कि करीब एक महीने पहले मोबाइल फोन को लेकर महिला और 24 वर्षीय युवक के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद कथित तौर पर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. 

Advertisement

पुलिस ने बोड़ाम पुलिस स्टेशन इलाके के लायलयम जंगल से युवक का शव बरामद कर लिया है, जिसकी पहचान राजाराम सोरेन के रूप में हुई है.

मामूली बहसबाजी के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज 

मोबाइल की वजह से हुआ था विवाद

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस अधीक्षक (शहर और ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने कहा, यह पाया गया कि शरीर पर चोट के निशान थे. 
उन्होंने कहा, "जांच से पता चला कि मृतक युवक के पास महिला का मोबाइल फोन था और वह उसे वापस नहीं कर रहा था. इससे झगड़ा शुरू हो गया, जिसने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया और वे उसके घर पहुंचे और कथित तौर पर उस व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला." 

युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के तीन दोषियों को उम्रकैद, 5 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला

Advertisement

विधवा के घर रोजाना आता था युवक

एसपी ने कहा कि आरोपी लोगों ने शव को जंगल में फेंक दिया. गर्ग ने कहा कि सोरेन पटमदा पुलिस थाने के अंतर्गत एक अन्य गांव का निवासी था और विधवा के घर में नियमित रूप से आता था. यह पूछे जाने पर कि क्या पीड़िता और विधवा रिश्ते में थे, एसपी ने कहा कि इस पहलू की जांच की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »