झारखंड में H3N2 वायरस के दो मरीज मिले, एक्सपर्ट बोले- हर पल निगरानी कर रहे

झारखंड में H3N2 वायरस के पहली बार दो मरीज मिले हैं. इसमें एक महिला और एक बच्चा शामिल है. डॉक्टर ने बताया कि महिला की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं हैं. हालांकि मरीज को अभी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. उनकी निगरानी की जा रही है.

Advertisement
H3N2 वायरस से बचाव के लिए अस्पतालों में तैयारियां की जा रही हैं (फाइल फोटो) H3N2 वायरस से बचाव के लिए अस्पतालों में तैयारियां की जा रही हैं (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • रांची ,
  • 19 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 3:06 PM IST

देशभर में एच3एन2 (H3N2) इन्फ्लूएंजा के केस बढ़ते जा रहा है. मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड में भी इस वायरस ने दस्तक दे दी है. सूबे में H3N2 के पहली बार 2 नए मरीज सामने आए हैं. इसके अलावा कोविड-19 के भी 5 नए केस मिले हैं. 

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दो मरीजों में इस वायरस की पुष्टि हुई है. मरीजों में एक बच्चा और एक महिला शामिल है. उन्होंने बताया कि एक 68 वर्षीय महिला को गुरुवार को ठंड और बुखार के लक्षणों के साथ जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शनिवार को महिला की H3N2 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इस रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने कहा कि मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और उसकी निगरानी की जा रही है. उन्होंने कहा कि मरीज की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. 

Advertisement

एजेंसी के मुताबिक दूसरा मामला रांची के रानी अस्पताल में सामने आया. अस्पताल के प्रमुख डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि 4 साल के एक बच्चे में शनिवार को इन्फ्लूएंजा वायरस एच3एन2 की पुष्टि हुई है. बच्चे को निमोनिया के लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

इस बीच झारखंड में कोरोना के 5 नए मरीज सामने आए हैं. इससे राज्य में कोविड के कुए एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हो गई है. रांची और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में कोविड के दो-दो मरीज मिले हैं, जबकि एक मरीज देवघर में मिला है. झारखंड में पिछले 24 घंटों में COVID ​​​​-19 के 926 सैंपल्स की जांच की गई. हालांकि, डॉक्टरों के एक वर्ग ने दावा किया कि अगर परीक्षण बढ़ाया गया तो मामलों की संख्या बढ़ सकती है. वहीं सूबे में कोरोना वायरस के केसों की संख्या बढ़कर 4,42,589 हो गई है. यहां अब तक 4,37,247 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,332 लोगों की मौत हो चुकी है.

Advertisement

ये भी देखें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »