धनबाद के मुनीडीह क्षेत्र में स्थित सीपीपी प्लांट (CPP Plant) में विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि घटना के दौरान वहां मौजूद तीन सीआईएसएफ जवानों समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. धमाका इतना जोरदार था कि इसकी चपेट में आने वाले एक घायल को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है.
पुलिस ने बताया कि धनबाद के मुनीडीह इलाके में सीपीपी प्लांट में भीषण हादसे की खबर मिली है. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. साथ ही तीन सीआईएसएफ जवानों समेत कई लोग घायल हुए हैं. घायलों में एक व्यक्ति का हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाके के लिए रांची के रिम्स हॉस्पीटल रेफ किया गया है.
पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान आनंद कुमार, संजय यादव निवासी केंदुआडीह 5 नम्बर और अजहरुद्दीन के रूप में हुई है. हादसे में तीन सीआईएसएफ के जवान भी घायल हो गए हैं.
मृतकों के परिजनों ने बताया कि रात के वक्त अंसारी नाम का एक व्यक्ति सभी को लेकर गया था. ये सभी लोग लोहा काटने का काम कर रहे थे, तभी अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया. इस धमाके में तीन जिंदगियां पल भर में खत्म हो गई. घायलों में से एक शख्स एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) अस्पताल में इलाज के दौरान फरार हो गया है, जिससे मामले में रहस्य और बढ़ गया है.
वहीं, केंदुआडीह थाना प्रभारी वकार हुसैन ने तीन मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है. सीआईएसएफ के तीन जवान भी इस दुर्घटना में जख्मी हुए हैं. पुलिस फिलहाल सीआईएसएफ की ओर से लिखित शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर औपचारिक प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाएगी. हालांकि, अभी तक सीआईएसएफ ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है.
सत्यजीत कुमार